फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Glory to Lord Parshuram in Jalalabad

जलालाबाद में भगवान परशुराम की जय-जयकार, धूमधाम से निकाली शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

Thu, 05 May 2022 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Glory to Lord Parshuram in Jalalabad
जलालाबाद में निकली शोभायात्रा में शामिल भगवान शिव पार्वती की झांकी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। कस्बे में भगवान परशुराम की शोभायात्रा बुधवार सुबह धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान भगवान परशुराम की जय-जयकार की गई। कई स्थानों पर नगरवासियों ने जलपान की व्यवस्था कराई। इस मौके पर भंडारे आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

परशुराम मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय ने भगवान परशुराम का पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा नगर के विभिन्न रास्तों से होती हुई पुन: मंदिर पर आकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं के अलावा काली का अखाड़ा व झांकियां शामिल थीं। नलवाली गली, सदर बाजार, बरेली हाईवे पर श्रद्धालुओं ने भगवान के स्वरूपों व शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान करवाया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में एकीकृत ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारी त्रिभुवन पांडेय राष्ट्रीय संरक्षक, राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष पांडेय, मंडल अध्यक्ष पूनम पांडेय, प्रदेश महासचिव रमेश त्रिपाठी के अलावा संगठन के स्थानीय पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार संघ अध्यक्ष सुभाष मिश्रा, पूर्व चेयरमैन संजय पाठक, व्यापारी नेता संतोष गुप्ता, राष्ट्रीय स्वाभिमान ट्रस्ट के अशित पाठक, भूपेंद्र सिंह भन्नू, पंकज वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रेमपाल गुर्जर, ब्लॉक प्रमुख पति अमित सिंह, ग्राम प्रधान राजवीर सिंह, रामू अग्निहोत्री, विनोद शर्मा, मुकेश दीक्षित, संजू मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, मनोज अग्निहोत्री, श्यामू शुक्ला, अमित दीक्षित आदि शामिल रहे।
पुवायां में परशुराम शोभायात्रा पर की गई पुष्प वर्षा
पुवायां। भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई। कई स्थानों पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। हरेराम मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई शोभायात्रा राजा मार्केट, चौराहा बाजार, गढ़ी, छावनी, राजीव चौक, खुटार रोड होते हुए डाक बंगला परिसर स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पर पहुंची। यहां भगवान परशुराम के चित्र पर मल्यार्पण कर पूजा की। इसके बाद मंदिर में भंडारा हुआ।

भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र अनावा, धीरज शर्मा, खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, डॉ. सोमशेखर दीक्षित, राजेश शुक्ला, खुटार ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, अभय मिश्रा, गंगाराम मिश्रा, गोपाल अग्निहोत्री, उमाकांत पांडे, पूरन मिश्रा, विपिन मिश्रा आदि शामिल रहे। संवाद

शोभायात्रा में शामिल राधा कष्ण  की झांकी । संवाद

शोभायात्रा में शामिल राधा कष्ण की झांकी । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

जलालाबाद में निकली शोभायात्रा में शामिल एकीकृत ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी। संवाद

जलालाबाद में निकली शोभायात्रा में शामिल एकीकृत ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed