फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girls of APS, Manas Sthali, St. Maria and Hartman in semi-finals

Bareilly News: एपीएस, मानस स्थली, सेंट मारिया और हार्टमन की छात्राएं सेमीफाइनल में

Fri, 28 Apr 2023 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Girls of APS, Manas Sthali, St. Maria and Hartman in semi-finals
बरेली। फिट इंडिया मूवमेंट और बरेली बास्केबॉल एसोसिएशन के अंतर्गत विद्या भवन स्कूल में हो रही इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को 16 मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग में एपीएस, मानस स्थली, सेंट मारिया और हार्टमन की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। बालक वर्ग में व्यास वर्ल्ड, आरएमपीएस, केवी जेएलए और बिशप कॉनराड की टीम सेमीफाइनल में पहुंची।
विज्ञापन

राजकुमार अग्रवाल इंटर स्कूल में बास्केबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम ने राधा माधव पब्लिक स्कूल को हराया। सेंट मारिया और माधवराव सिंधिया के मुकाबले में सेंट मारिया के टीम विजयी रही। केवी जेएलए और हार्टमन के मुकाबले में हार्टमन की टीम ने जीत हासिल की। वहीं, राउंड-2 में बिशप को हराकर आगे बढ़ी चिक्कर की टीम को आखिरी क्वार्टर फाइनल में मानस स्थली की टीम से पराजय का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बालक वर्ग में राउंड-2 के मुकाबले हुए। इसमें हार्टमन की टीम ने सोबतीस की टीम को हराया। वहीं, व्यास वर्ल्ड और जयनारायण के मुकाबले में व्यास वर्ल्ड की टीम विजयी रही। सेंट फ्रांसिस और मानसस्थली टीम के मुकाबले में मानसस्थली विजेता रही। केवी जेएलए ने सेंट पॉल की टीम को हराया। पुलिस मॉडर्न नकटिया की टीम ने माधवराव सिंधिया की टीम को मात दी। जीके सिटी और राधा माधव में राधा माधव को जीत हासिल हुई। आर्मी पब्लिक की टीम पर बिशप कॉनराड ने विजय प्राप्त की। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। व्यास वर्ल्ड की टीम ने बेदी इंटरनेशनल की टीम को हराया। मानस स्थली और राधा माधव के मुकाबले में मानस स्थली के बालकों ने जीत हासिल की। तीसरे क्वार्टर फाइनल में केवी जेएलए ने हार्टमन को हराया। वहीं, आखिरी क्वार्टर फाइनल में बिशप कॉनराड ने पुलिस मॉडर्न की टीम को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed