{"_id":"5aa68a844f1c1bab758b4ff3","slug":"girls-hostel-to-be-revamped-after-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि गर्ल्स हॉस्टल विवाद: चकाचक होगा हॉस्टल, मिलेगा साफ पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि गर्ल्स हॉस्टल विवाद: चकाचक होगा हॉस्टल, मिलेगा साफ पानी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 12 Mar 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल की बदहाली के खिलाफ छात्राओं का आंदोलन आखिरकार रंग लाया। शाम को हॉस्टल आने का समय बढ़ाने की मांग छोड़ कर बाकी मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने मान लिया गया है। सोमवार को सफाई शुरू करा दी गई। बिजली व्यवस्था भी दुरुस्त कराई गई। छात्राओं से ठीक बर्ताव न करने वाली मैट्रन को नोटिस जारी किया गया है। उससे एक पत्र भी लिखवाया गया है कि पंद्रह दिन के अंदर वह अपना व्यवहार ठीक कर लेगी, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गर्ल्स हॉस्टल की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ छात्राओं ने महिला दिवस पर हॉस्टल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला था। गुस्साई छात्राओं ने रात में खाना तक नहीं खाया था। उनकी मांग थी कि शाम को हॉस्टल आने का समय बढ़ाकर साढ़े सात से आठ बजे किया जाए। साफ पानी मिले और बाथरूम साफ किए जाएं। बाथरूम में पानी इतना गंदा आता था कि लड़कियों को मुंह धोने के लिए बाहर से पानी लाना पड़ता था। सूत्रों की माने तो कुछ छात्राओं को चर्म रोग तक हो गया। इसके अलावा बिजली, हॉस्टल परिसर में गंदगी, मेडिकल सुविधाएं जैसी कई मांगे भी उठाई थी। मामला कुलपति तक पहुंचा। आखिरकार छात्राओं की मांगे पूरी करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन तैयार हो गया। चीफ वार्डन प्रोफेसर एके जेटली गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे और समस्याएं दूर कराने का आश्वासन दिया। छात्राओं के साथ गलत व्यवहार करने वाली मैट्रन को फटकार लगाई। उससे लिखित में स्पष्टीकरण भी लिया।
विज्ञापन
गर्ल्स हॉस्टल का शाम का अंतिम समय साढ़े छह बजे कर दिया गया है। इससे ज्यादा समय नहीं बढ़ाया जा सकता है। मैट्रन को नोटिस जारी किया है। सफाई, पानी, बिजली व अन्य व्यवस्थाएं दुुरुस्त कराई जाएंगी। सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। -प्रोफेसर एके जेटली, चीफ वार्डन
विज्ञापन