फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girls day

क्यों शिकार बन रही हैं बेटियां!

Sun, 11 Oct 2015 01:40 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 11 Oct 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
टॉफी के लिए मचलने वाली बच्ची अब सुस्त पड़ी है। खरगोश की तरह दिनभर कमरे में फुदकने वाले पैर अब कांपते हैं। उसे समझ नहीं आता कि हुआ क्या है। मां-बाप उसका सिर गोद में रखकर खुद सुबकते हैं। उन्हें पता है कि उनकी गुड़िया पर कौन सा पहाड़ टूटा है। वे उसे फिर से टॉफी देते हैं पर वह उधर देखती भी नहीं। उस मासूम का रेप हुआ है और घरवालों पर सपना टूटा है। 4 से 16 साल के बीच की बच्चियों के साथ बढ़ रहे यौन अपराध ने उन्हें फिर से घरों में कैद कर दिया है। बरेली मंडल में बीते एक माह में दर्जनों ऐसे मामले पुलिस ने दर्ज किए। कई मामले रेप के बाद हत्या के भी हैं। इस सामाजिक और मानसिक विकृति को उधेड़ने की कोशिश करती हुई नीरज श्रीवास्तव की रिपोर्ट...।
विज्ञापन

..............................................
बरेली। जरा इन सुर्खियों पर नजर डालिए - हाफिज ने किया आठ साल की बच्ची से रेप..., रेप के बाद किशोरी को जिन्दा जलाया..., सिर से दुपट्टा हटा तो पांच साल की बेटी को मार डाला...। रोज सुबह उठते ही हम अखबारों में ऐसी न जाने कितनी खबरें पढ़ते हैं। टीवी पर देखते हैं और अपने आसपास महसूस करते हैं। मासूमों के साथ छेड़छाड़, दुराचार, हिंसा में अपने-पराए सब शामिल हैं। बच्चे आतंकित हैं और मां-बाप सशंकित।
विज्ञापन

नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़े भी  कहते हैं। प्रदेश में बीते पांच सालों में महिलाओं के साथ हुए अपराध के औसतन हर साल 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। 2014 में सूबे में 38 हजार मामले दर्ज किए गए। इनमें हत्या, बलात्कार, अपहरण जैसे मामले हैं। अमर उजाला ने अपने बरेली मंडल के सितंबर माह में  15 घटनाएं लड़कियों के साथ जघन्य यौन अपराधों की छापीं। इनमें रेप, हत्या, अपहरण और अपहरण के बाद देह व्यापार की हैं। बरेली कॉलेज के साइकॉलजी डिपार्टमेंट की डॉ. सुविधा शर्मा कहती हैं कि मासूमों को साथ यौन अपराध करने वालों का एक पैथोजेनिक फैमिली पैटर्न होता है। इसमें व्यक्ति ऐसे परिवार में पला होता है जहां लड़कियों का सम्मान करना नहीं सिखाया जाता।  यहां संस्कारों का अभाव होता है और यही लोग बाहर लड़कियों का यौन शोषण करते हैं। बरेली के शेरगढ़ में इसी पैैथोजेनिक फैमिली पैटर्न से ग्रसित एक भाई अपनी बहन की इसलिए हत्या कर देता है क्योंकि वह अपने पंसद के लड़के से शादी करना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स... फोटो भी हैं...
बड़ी उम्र के मानसिक रूप से विकृत लोग आसान और सहज शिकार ढूंढते हैं। छोटी बच्चियों को वे अपना निशाना बनाते हैं। इसकी वजह यह कि उन्हें पता होता है कि बच्चों को आसानी से डराया-धमकाया जा सकता है। परिवार भी इस तरह की बातें पता चलने पर कई बार चुप रह जाता है। इसका फायदा ही इस तरह के लोग उठाते हैं।
डॉ. सुविधा शर्मा, मनोविज्ञान विभाग, बरेली कॉलेज
.........
आजकल के बच्चों की पहुंच बहुत आसानी से पोर्न साइट्स और वाट्सअप तक हो गई है। इन्हें सही गलत का पता नहीं होता। न ही कोई बताने वाला होता है। नतीजों से अनजान किशोर यौन अपराधों में शामिल हो जाते हैं। पहले भी ऐसी घटनाएं होती थीं पर अब दर्ज ज्यादा हो रही हैं। लोग शिकायते करने की हिम्मत जुटा रहे हैं।
निकिता, सामाजिक कार्यकर्ता

इन घटनाओं ने किया विचलित
.............................................................
 हाफिज ने किया आठ साल की बच्ची से रेप:
...यहां के कांट में ट्यूशन पढ़ाने वाले एक हाफिज ने ही आठ साल की छात्रा को डरा धमकाकर रेप किया। उसने मासूम को इस कदर धमकाया कि वह घर जाकर मारे डर के किसी को कुछ बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाई और असहनीय पीड़ा के साथ चुपचाप सो गई। सुबह जब मां उसे जगाने पहुंची तो बिस्तर खून से तर था।
..................
सिर से दुपट्टा हटा तो  मार डाला:
...यह दर्दनाक घटना बरेली  में हुई। जहां एक सिरफिरे बाप ने अपनी मासूम बेटी को सिर्फ इसलिए मार दिया कि वह सिर पर सही से द्पट्टा नहीं रख पाई। निर्दयी बाप ने पहले उसे उठकर जमीन पर पटका फिर गला दिया। बाद में कहता रहा वह तो भूख से मर गई।
...........................
गुरुजी ने  दिखाई अश्लील वीडियो:
 ...राम नगर, बरेली के एक प्रशिक्षु शिक्षक ने अभिभावकों का भरोसा तोड़ा। उसने प्राइमरी स्कूल की तीसरी से पांचवी तक की छात्राओं को विशेष क्लास के नाम पर एक जगह बैठाया और उन्हें अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाए। एक बच्ची ने अपने घर पर शिक्षक की करतूत बताई तो उसकी पोल खुली।
..................................
रेप के बाद किशोरी को जिन्दा जलाया:
पीलीभीत के जहानाबाद में एक युवक ने दुस्साहस की सारे हदे लांघ दीं। वह पहले 17 साल की किशोरी को जबरन खींचकर अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया। जब किशोरी चीखते हुए अपनी विकलांग मां को बताने के लिए भागी तो उसने उसी के घर में मिट्टी का तेल छिड़कर उसे आग  लगा दी।
..........................................
पीलीभीत में बच्ची से रेप:
पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में 18 साल का युवक अपने मोहल्ले की छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी करता है। वह उसे टॉफी दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर सन्नाटे में ले जाता हैा और उसके साथ दुराचार करता है। रोती-बिलखती बच्ची जब घर पहुंचती तो मां-बाप को उसके साथ हुई दरिंदगी का पता चलता है।

सूरते-हाल... अपराधों का बढ़ता ग्राफ
जिला          हत्या       बलात्कार   अपहरण   छेेड़खानी   शीलभंग  चेन स्नैचिंग
बरेली          17         47         182       07        115      02     
बदायूं          16         54         103       05          72      02
शाहजहांपुर     09         42          87       06           51     00 

पीलीभीत       08        24          43        04          39      00
------------------------------------------------------------------    
( यह 2015 में एक जनवरी से 31 सितंबर तक महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के बाद पुलिस रिकार्ड में लिखे गए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed