फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl's condition critical after taking abortion medicine

Bareilly News: गर्भपात की दवा खाने से किशोरी की हालत नाजुक

Tue, 08 Oct 2024 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Girl's condition critical after taking abortion medicine
बहेड़ी। गर्भपात की दवा से 14 वर्षीय किशोरी की हालत बिगड़ गई। निजी अस्पताल से उसे बरेली के एक अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अपने ही गांव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। प्रेमी ने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद किशोरी ने मेडिकल स्टोर से गर्भपात की किट मंगाई। उसने एक गोली दोपहर के समय खा ली। सोमवार शाम तीन बजे उसकी हालत खराब हो गई। परिवार के लोग उसे नगर के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से डॉक्टर ने उसे बरेली ले जाने की सलाह दी। बरेली के मेडिकल कॉलेज में किशोरी को भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वह मुंह से कुछ बोल भी नहीं पा रही है। दवा से लेकर भोजन तक उसे नली के सहारे दिया जा रहा है। थाना इंचार्ज का कहना है कि इस मामले में पुलिस को सूचना रात में मिली है। अभी किसी तरह की कोई तहरीर थाने नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed