'तेरी चौखट पर तोड़ देंगे दम': प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका, घरवालों ने दरवाजा कर लिया बंद
प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं, लेकिन बिरादरी अलग-अलग है। दोनों के परिजन शादी को तैयार नहीं है। रविवार को युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और दरवाजे के बाहर धरने पर बैठ गई। देर रात उसे परिजन अपने साथ लेकर गए।
विस्तार
बरेली के मीरगंज क्षेत्र के सीहौर गांव में शादी करने की मांग लेकर प्रेमिका अपने प्रेमी के दरवाजे के बाहर धरने पर बैठ गई। देर रात तक युवती प्रेमी के दरवाजे के बाहर बैठी रही। यह मामला रविवार को गांव में चर्चा का विषय बना रहा। प्रेमी के घर के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। आधी रात बाद परिजनों के समझाने पर प्रेमिका ने धरना खत्म कर दिया।
सीहौर गांव का रहने वाला युवक हल्द्वानी में रहकर मजदूरी करता है। पड़ोस के गांव का रहने वाला एक परिवार भी वहीं रहता है। आसपास का होने की वजह से उनमें जान-पहचान हो गई। इसी बीच परिवार की युवती से युवक का प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों चोरी छिपे मिलने गए, लेकिन गैर बिरादरी के कारण दोनों के परिजन शादी को तैयार नहीं हुए। प्रेमी ने भी शादी से इनकार कर दिया और दूरी बना ली।
ये भी पढ़ें- Jyoti Maurya Case: अब बढ़ीं SDM ज्योति मौर्य की मुश्किलें!, सफाईकर्मी पति की डायरी में सबूत; जानें पूरा मामला
लोगों को लग गया मजमा
बीते दिनों युवक गांव आ गया था। इसकी जानकारी होने पर रविवार दोपहर युवती भी उसके गांव पहुंच गई। शादी की मांग को लेकर वह प्रेमी के दरवाजे के बाहर धरने पर बैठ गई। जानकारी होने पर लोगों का मजमा लग गया। हंगामा बढ़ने पर प्रेमी के परिजनों ने दरवाजा बंद कर लिया। सूचना पर युवती की मां-भाई व अन्य परिजन भी गांव पहुंच गए।
ये भी पढ़ें- अनोखा शिव मंदिर: जहां मेंढक की पीठ पर विराजे हैं महादेव, खड़ी मुद्रा में नंदी महाराज; जानें इसका इतिहास
परिजनों ने युवती को समझाने का प्रयास किया, मगर वह जिद पर अड़ी रही। वह प्रेमी से ही शादी करेगी, चाहे उसकी जान चली गई। वहीं युवक के घरवालों ने दरवाजा बंद कर लिया। अलग-अलग जाति का होने की वजह से दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं है। देर रात परिजन समझा-बुझाकर उसे घर ले गए। मामले में चौकी इंचार्ज दुनका अरविंद कुमार ने जानकारी ने इनकार किया। यह मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।