फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two smugglers including woman from Aligarh arrested in opium smuggling in Bareilly

Bareilly News: अफीम तस्करी में अलीगढ़ की महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Wed, 26 Mar 2025 05:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Mar 2025 05:49 PM IST
सार

अलीगढ़ की महिला चार माह पूर्व पंजाब में भी तस्करी के आरोप में पकड़ी गई थी। वह जमानत पर जेल से बाहर आई थी। इसके बाद फिर तस्करी करने लगी। पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
two smugglers including woman from Aligarh arrested in opium smuggling in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के विशारतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलीगढ़ निवासी महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों से अफीम बरामद हुई। दोनों को जेल भेज दिया गया है। पकड़ी गई महिला चार माह पूर्व पंजाब में भी अफीम के साथ पकड़ी गई थी। वह हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुई थी।

विज्ञापन


थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अतरछेड़ी गांव को जाने वाले रास्ते पर रेलवे क्रॉसिंग के समीप से महिला सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से आठ सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: यूपी के इस शहर में डिस्काउंट पर बिक रही शराब, एक पर एक फ्री का बंपर ऑफर
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए तस्करों में आमिर पुत्र निसार निवासी गांव मझगवां थाना विशारतगंज एवं उजमा पत्नी इमरान निवासी मोहल्ला काजिपाड़ा अतरौली अलीगढ़ शामिल है। उजमा चार माह पूर्व मझगवां गांव के ही रहने वाले एक अन्य तस्कर के साथ पंजाब में पकड़ी गई थी। महिला अफीम पहुचाने का काम करती है। 

मझगवां गांव में पहले भी सामने आ चुके हैं मामले 
विशारतगंज थाने का मझगवां गांव मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पिछले कई वर्षों से सुर्खियों में है। इस गांव से देश के कई राज्यों में मादक पदार्थ तस्करी की जाती है। दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड आदि प्रदेश की जेलों में यहां के कई लोग तस्करी में बंद है। बताया जा रहा है कि यहां होकर गुजरने वाली दिल्ली, हिमाचल, पंजाब रूट की निजी बसों से तस्करी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed