{"_id":"66b1be43efb766ebbd0647b6","slug":"girlfriend-reached-home-to-meet-her-boyfriend-at-midnight-in-pilibhit-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में पार की हद: आधी रात में प्रेमी से मिलने घर पहुंची प्रेमिका, पड़ोसियों की उड़ गई नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में पार की हद: आधी रात में प्रेमी से मिलने घर पहुंची प्रेमिका, पड़ोसियों की उड़ गई नींद
Tue, 06 Aug 2024 11:40 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:40 AM IST
सार
घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब प्रेमिका के घर आ धमकी। पीछे से उसके घरवाले भी आ गए। इससे हंगामा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत जिले के घुंघचाई थाना क्षेत्र में एक युवती आधी रात अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। उसे देख प्रेमी और उसके घरवालों के होश उड़ गए। जानकारी लगने पर युवती के परिजन भी पहुंच गए। इससे हंगामा खड़ा हो गया। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
थाना घुंघचाई क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का युवक से कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकारी होने पर युवक और युवती के परिजनों ने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी। रविवार को आधी रात युवती अपने प्रेमी के घर जा धमकी। इसकी भनक लगते ही युवती के परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
युवती के परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। सोमवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे। युवती को काफी समझाया गया लेकिन वह उसी युवक से शादी पर अड़ी रही। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन