फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girlfriend cheated poison in Pepsi, fled herself

प्रेमिका को पेप्सी में जहर पिलाकर मारा, खुद फरार हो गया

Wed, 21 Jun 2017 01:00 AM IST
बहेड़ी/टांडाछंगा
बहेड़ी/टांडाछंगा Updated Wed, 21 Jun 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend cheated poison in Pepsi, fled herself
Girlfriend cheated poison in Pepsi, fled herself - फोटो : Girlfriend cheated poison in Pepsi, fled herself
 इलाके के एक गांव में एक लड़की की शादी तय होने के बाद उसके प्रेमी रिश्ते के चाचा ने ऐसी साजिश रची कि लड़की की जान चली गई। उसने लड़की के घर जाकर उसे भावनात्मक रूप से खुदकुशी के लिए तैयार कर लिया। कहा कि जब साथ जी नहीं सकते तो साथ मर जाते हैं। साथ में पेप्सी की बोतल में मिलाकर लाई कीटनाशक दवा उसे यह कहकर पिला दी कि आधी तू पी ले और आधी मैं पीकर मर जाता हूं। आधी बोतल पीकर लड़की की हालत बिगड़ी तो आरोपी बाकी पेप्सी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बाद में लड़की ने दम तोड़ दिया। घटना की चश्मदीद लड़की की चचेरी बहन ने घरवालों को वाकया बताया तो उन्होंने पुलिस बुला ली। आरोपी के खिलाफ लड़की के पिता की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। जहरीली बोतल को भी मौके से बरामद किया गया है।  
विज्ञापन

बता दें कि रिश्ते के चाचा को भतीजी से प्यार हो गया था। दोनो के बीच करीब पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इधर, चाचा भतीजी के घरवालों पर उससे शादी कराने का दबाव डाल रहा था। प्रेमिका के माता पिता ने शादी से इंकार कर लड़की का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। उधर, प्रेमी के घरवालों ने भी उसका रिश्ता एक माह पहले तय कर दिया था। मंगलवार दोपहर अपनी प्रेमिका के घर पेप्सी की बोलत में कीटनाशक दवाई मिलाकर पहुंचा। उस वक्त लड़की की मां और भाई बहन खेत पर गए हुए थे। पिता प्राइवेट टैक्सी चलाते हैं, वो भी घर पर नहीं थे। घटना की चश्मदीद लड़की की चचेरी बहन ने बताया कि आरोपी ने उसकी बहन से कहा कि घरवाले उनका निकाह नहीं कर रहे हैं। जब हम दोनो एक दूजे के नहीं हो सकते तो जहर पीकर जान दे देते हैं। बहन ने जहर पीने से इंकार कर दिया और कहा वह नहीं मरना चाहती। बावजूद उसे उकसाकर युवक ने अपने हाथों से जहर मिली पेप्सी पिला दी। यही कहता रहा कि आधी बोतल तू पी ले, आधी मै घर जाकर पी लूंगा। फिर जन्नत में जाकर हम दोनो एक दूसरे के हो जाएंगे। पेप्सी पिलाने के बाद वह उसे आंगन में पड़ी चारपाई पर लिटाकर चला गया। उसकी चचेरी बहन कुछ समझ पाती तब तक उसकी हालत बिगड़ने लगी। मुंह से झाग आने लगे। चचेरी बहन ने खेत जाकर उसकी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद मां व परिवार के अन्य लोग उसे लेकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने इलाज करने से हाथ खडे़ कर दिए। इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर घर आ गए। घर पर तड़पकर ही युवती ने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी पिता ने पुलिस को दी। शाम ढले सीओ जागेंद्र लाल, इंस्पेक्टर अमरनाथ वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतका के परिवार के बयान दर्ज किये। उसके बाद शव बरेली भेजा गया। वहीं दूसरी ओर देर रात मृतका के पिता ने आरोपी मुजफ्फर के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम कराया। 
विज्ञापन

 
एक साल से कर रहा था परेशान
दरअसल युवती का रिश्ता कई दिन पहले ही घरवालों ने तय कर दिया था। इस पर आरोपी लगातार लड़की के घरवालों को धमका रहा था कि उसके साथ ही उसकी शादी कर दें। परिवार वाले कई महीने से उसे झेल रहे थे। वह बेखौफ उनके घर में घुस आता था और उन्हें शादी न करने पर देख लेने की धमकी देता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी मृतका का रिश्ते का चाचा बताया जा रहा है। दोनो के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। आरोपी ने उसने पेप्सी में जहर मिलाकर उसे उकसाकर पिला दिया और उसकी मौत की खबर मिलते ही गांव से खिसक लिया। उसके खिलाफ मुकदमा कर लिया गया है। अब उसको गिरफ्तार करने के लिए दबिशें डाली जायेंगी। - अमरनाथ वर्मा, इंस्पेक्टर बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed