फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl student dies after being hit by tractor-trolley

Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर छात्रा की मौत

Wed, 04 Sep 2024 07:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Girl student dies after being hit by tractor-trolley
स्कूल से घर लौट रही थी, कनगांव-रसूला मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

आंवला। आंवला-बदायूं रोड पर कनगांव-रसूला मार्ग पर स्कूल से पैदल घर जा रही कक्षा छह की 12 वर्षीय छात्रा ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार पालमपुर गौटिया निवासी देशराज की बेटी काजल गांव के ही स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी। रोजाना की तरह ही स्कूल की छुट्टी होने पर वह दोपहर पैदल अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस छात्रा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ग्रामीणों ने मौके से ट्रैक्टर-ट्राॅली को पुलिस को सौंप दिया जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed