फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl reached the police station and got married with her lover in temple

Bareilly News: प्रेमी के साथ थाने पहुंची युवती, पुलिस ने मंदिर में करा दी शादी; जानिए पूरा मामला

Tue, 12 Mar 2024 04:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Mar 2024 04:33 PM IST
सार

बरेली में एक युवती रविवार को प्रेमी के पास चली गई। उसके पिता ने प्रेमी पर बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो युवती प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई। थाने में पंचायत हुई। दोनों पक्षों की सहमति के बाद प्रेमी युगल की शादी करा दी गई। 

विज्ञापन
girl reached the police station and got married with her lover in temple
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवती सोमवार को अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची। उसने कहा कि हम दोनों बालिग है और एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई। इस पर पुलिस ने उनके परिजनों की सहमति के बाद मंदिर में दोनों की शादी करा दी। 

विज्ञापन


थाना हाफिजगंज के एक गांव से रविवार को एक युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। तब युवती के पिता ने थाने में गांव के ही लड़के के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाकर शिकायत की, तो पुलिस ने खोजबीन शुरू की। इस पर सोमवार की सुबह युवती प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाया। 
विज्ञापन


बेटी को छत से फेंका: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी तो माता-पिता ने की हत्या की कोशिश, पैरों की हड्डियां टूटी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद काफी देर तक आपस में बात चली। बाद में यह तय हुआ कि जब दोनों बालिग हैं और एक साथ रहना चाहते हैं तो इनका विवाह कर दिया। दोनों के परिजनों ने लिखकर दिया कि दोनों पक्षों में से कोई भी दोनों को परेशान नहीं करेगा। शाम को गांव के ही मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed