फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl reached police office seeking protection after marrying love

प्रेम विवाह करके सुरक्षा मांगने पुलिस ऑफिस पहुंची युवती

Sat, 05 Jun 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Girl reached police office seeking protection after marrying love
demo pic - फोटो : अमर उजाला

बोली- बेचना चाहता था पिता, अब परिवार से जान का खतरा

विज्ञापन
बरेली। एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र देकर एक युवती ने परिवार से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी है। युवती का आरोप है कि पैसों के लालच में उसके पिता ने एक शादीशुदा व्यक्ति से उसका एक लाख रुपये में सौदा कर दिया था। पिता उसे बेच न दे इस डर में उसने दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह कर लिया।

फतेहगंज पश्चिमी इलाके की रहने वाली युवती के मुताबिक दो साल पहले उसे पति ने तीन तलाक दे दिया था। इसके बाद वह मायके में रहने लगी। कहा कि उसका पिता लालची किस्म का व्यक्ति है। उसने एक लाख रुपये लेकर चार बच्चों के पिता के साथ उसका सौदा कर दिया। रिश्तेदारों से यह बात पता चली तो उसने बेचने के डर से 22 मई को सुभाषनगर के दामोदरपुरम स्थित आर्य समाज मंदिर में दूसरे समुदाय के युवक से विवाह कर लिया। युवती का आरोप है कि परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं हैं। वे पति और ससुराल वालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती ने एसएसपी से सुरक्षा देने की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed