{"_id":"6426926c7f05b52ac70ec284","slug":"girl-reached-her-lover-house-for-marriage-in-bareilly-2023-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर हुआ प्यार: शादी के लिए प्रेमी के घर पहुंची युवती तो हो गया हंगामा, लोगों ने बुला ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर हुआ प्यार: शादी के लिए प्रेमी के घर पहुंची युवती तो हो गया हंगामा, लोगों ने बुला ली पुलिस
Fri, 31 Mar 2023 01:27 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:27 PM IST
सार
मुरादाबाद की रहने वाली युवती की फेसबुक पर बरेली के युवक से दोस्ती हो गई। यह दोस्ती प्यार में बदल गई। प्रेमी से शादी करने के लिए युवती अपना परिवार छोड़कर उसके घर पहुंच गई। यहां हंगामा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक पर जान-पहचान के बाद मुरादाबाद की एक युवती को बेरली के हाफिजगंज क्षेत्र निवासी युवक से प्यार हो गया। अपने प्रेमी से विवाह रचाने के लिए बुधवार को युवती हाफिजगंज पहुंच गई। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
युवती की जान-पहचान फेसबुक के जरिये युवक से हुई थी। इसके बाद फोन पर बातचीत होने लगी। इस दौरान उसे युवक से प्यार हो गया। बुधवार को युवती परिजनों को बिना बताए युवक के घर पहुंच गई। इसके बाद वह शादी की जिद करने लगी। युवक ने इनकार कर उसे घर जाने को कहा। इस पर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
थाने में हंगामा: सामूहिक दुष्कर्म की आरोपी युवती ने ब्लेड से काटा गला, मां ने खाया जहर; अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
हंगामा होता देख भारी भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को थाने ले आई। थाने में युवती ने घर जाने की बात कही। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि युवती परिजन उसे साथ लेकर मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए।