{"_id":"677247d664db1ec4cd009a0e","slug":"girl-made-reel-while-dancing-on-the-road-video-goes-viral-in-bareilly-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Reels के लिए हदें पार: बरेली में सड़क पर लड़की का डांस... लगा जाम; युवक ने साड़ी पहन चौराहे पर की ये हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Reels के लिए हदें पार: बरेली में सड़क पर लड़की का डांस... लगा जाम; युवक ने साड़ी पहन चौराहे पर की ये हरकत
Mon, 30 Dec 2024 12:47 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:47 PM IST
सार
बरेली के युवाओं में रील बनाने का खुमार छाया हुआ है। वह व्यस्त चौराहों व सड़कों पर डांस करके रील बना रहे हैं। ऐसे में उनकी जान जोखिम के साथ ही दूसरों को भी खतरा बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोगों ने रील बनाने के इस अंदाज को खतरनाक बताकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
लड़की ने सड़क तो लड़के ने चौराहे पर बनाई रील
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए युवाओं में रील बनाने का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। रील बनाने के चक्कर में युवा सड़क पर अपनी जान तो जोखिम में डाल ही रहे हैं, दूसरों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। बरेली से ऐसे ही मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
कैंट क्षेत्र में एक लड़की ने बीच सड़क पर डांस करते हुए रील बनाई, जिससे यातायात बाधित हुआ। लड़की की वजह से कुछ देर के लिए सड़क पर दोनों तरफ वाहन रुक गए। जाम लग गया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद एक्स पर शिकायत कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आदिनाथ चौक पर एक युवक ने फेमस होने के लिए हद पार कर दी। उसने साड़ी पहनकर आदिनाथ चौक पर डांस करते हुए रील बनाई। विशाल सागर नामक युवक ने रील बनाई है। युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन