फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl left the house after father slapped her for making a reel in bareilly

Bareilly News: रील बनाने पर पिता ने मारा थप्पड़ तो घर छोड़कर चली गई छात्रा, वृंदावन में सहेली के साथ मिली

Mon, 25 Aug 2025 04:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Aug 2025 04:24 PM IST
सार

रील बनाने के चक्कर में युवा हदें पार कर रहे हैं। बरेली में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। रील बनाने पर पिता ने थप्पड़ मारा तो बेटी घर से चली गई। वह अपनी सहेली को भी साथ ले गई। 

विज्ञापन
girl left the house after father slapped her for making a reel in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बरेली में रील बनाने पर 12वीं की छात्रा को उसके पिता ने थप्पड़ मार दिया, जिससे नाराज होकर वह घर से चली गई। उसने अपनी सहेली को साथ लिया और वृंदावन पहुंच गई। इधर, बेटी के लापता होने से परेशान घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों छात्राओं को वृंदावन से तलाश कर लिया।

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र निवासी दंपती शनिवार को पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटियां घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन लौटकर नहीं आई। पूछताछ में पता चला कि वह दोनों दोस्त हैं। दोनों अपने फोन साथ लेकर गई थीं। फोन बंद होने के कारण उनका नंबर नहीं लग रहा है, जिससे वह चिंतित हैं। 
विज्ञापन


इंस्टाग्राम के जरिए किया ट्रेस 
दंपती की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। छात्राओं की आखिरी लोकेशन बरेली की ही मिली। पुलिस ने दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में जानकारी की। पुलिस ने छात्रा के इंस्टाग्राम को ट्रेस किया तो पता चला कि वह सक्रिय है। छात्रा की छोटी बहन से उसके इंस्टाग्राम पर मैसेज भिजवाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार; अश्लील वीडियो बनाकर करते थे वसूली

मैसेज में लिखा गया कि वह भी उनके साथ आना चाहती हैं। इसके बाद पुलिस की एक महिला सिपाही ने चैटिंग की। इसके बाद छात्रा से नया नंबर मांग लिया। इसके बाद पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि दोनों वृंदावन में हैं। पुलिस ने दोनों को बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

छात्रा बोली- रील बनाने पर टोकते थे घरवाले 
पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने बताया कि बात-बात पर उसे डांटा जाता था। रील बनाने से भी घरवाले रोकते थे। इसलिए उसने घर छोड़ने का फैसला लिया। पहले दोनों उत्तराखंड जाने वाली थी। किच्छा तक पहुंच भी गई थी, लेकिन अचानक दोनों का मन बदला। वहां से वापस आकर वृंदावन चली गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed