फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl Jumps from Foot Overbridge at Bhojipura Railway Station in Bareilly

Bareilly News: रेलवे फुट ओवरब्रिज से कूदी बदायूं की युवती, प्रेमी का नाम लेकर बोली- उसे मत छोड़ना

Fri, 29 May 2026 05:09 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 29 May 2026 05:09 PM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस वक्त खलबली मच गई, जब एक युवती ने फुट ओवरब्रिज से नीचे छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन
Girl Jumps from Foot Overbridge at Bhojipura Railway Station in Bareilly
पुलिसकर्मियों ने घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज से शुक्रवार दोपहर बदायूं की युवती नीचे कूद गई। इससे उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें प्रेमी से विवाद का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन


जीआरपी भोजीपुरा चौकी प्रभारी सिद्धार्थ गोस्वामी ने बताया कि युवती के पास मौजूद कागजातों व फोन के आधार पर पता चला कि वह बदायूं जिले के इस्लामनगर क्षेत्र की रहने वाली है। सूचना पर उसके पिता दोपहर में जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि युवती के एक हाथ व पैर में फ्रैक्चर है। धमक से उसकी रीढ़ की हड्डी भी प्रभावित हुई है। परिवार ने युवती को निजी अस्पताल रेफर करवा लिया। एंबुलेंस में ले जाते वक्त युवती एक युवक का नाम लेकर बड़बड़ा रही थी कि उसे मत छोड़ना।
विज्ञापन


आईटी कंपनी में नौकरी के दौरान हुआ प्रेम, फिर मिला धोखा
जीआरपी सूत्रों के अनुसार, युवती एमबीए है और एक साल से नोएडा की आईटी कंपनी में काम कर रही थी। वहां उसकी मुलाकात हाथरस निवासी युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। जब उसने शादी से इन्कार किया तो युवती ने अपने घर लौट आई। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह युवती घर से सहेली से मिलने के बहाने निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जीआरपी एके वर्मा ने बताया कि युवती को चिकित्सा दिलाना प्राथमिक जिम्मेदारी थी। उसे भर्ती करा दिया है। उसके पास सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आ रही है। संबंधित पक्ष कोई तहरीर देगा तो उसकी जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed