{"_id":"65509fe970f920c8970f2353","slug":"girl-found-abandoned-in-bushes-referred-to-saifai-medical-college-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: सैफई मेडिकल कॉलेज भेजी गई अबोध बच्ची, धनतेरस के दिन झाड़ियों में पड़ी मिली थी नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: सैफई मेडिकल कॉलेज भेजी गई अबोध बच्ची, धनतेरस के दिन झाड़ियों में पड़ी मिली थी नवजात
Sun, 12 Nov 2023 03:21 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Nov 2023 03:21 PM IST
सार
बीसलपुर रोड किनारे कंथरिया गांव के पास सुनसान झाड़ियों में नवजात बच्ची मिली थी। वह कपड़े में लिपटी हुई थी। रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे किसान बच्ची को अपने घर ले गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
नवजात बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके में धनतेरस के दिन कोई शख्स नवजात बच्ची को बीसलपुर रोड किनारे कंथरिया गांव के पास झाड़ियों में छोड़ गया था। एक किसान को बच्ची बिलखती मिली। वह बच्ची को उठाकर घर ले गया और पुलिस को सूचना दी। अब बच्ची को चाइल्ड लाइन से संपर्क कर सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
कंथरिया गांव के पास शुक्रवार रात एक बच्चे के रोने की आवाज आई तो इसी गांव के किसान धर्मपाल रुक गए थे। देखा कि नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी रखी हुई थी। उन्होंने बच्ची को उठाया और अपने घर ले गए। उसका नाल भी नहीं कटा था। धर्मपाल ने सूचना बिथरी थाना पुलिस को दी। बिथरी थाना प्रभारी संजय सिंह ने शनिवार सुबह चाइल्ड लाइन को सूचना देकर बुला लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly: किसान की मौत प्रकरण में गिरफ्तारी के डर से नामजद पुलिसकर्मी फरार, एसपी देहात करेंगे विभागीय जांच
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्ची फिलहाल धर्मपाल के परिवार के पास सुरक्षित है। शनिवार को इस मामले में विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई। बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां पता लगा कि उसके पेट में समस्या है। इसलिए बच्ची को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहां से उपचार के बाद फिर बरेली लाया जाएगा।