फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl falls in love with girl Teenagers get married in Dehradun

लड़की को लड़की से हुआ इश्क: किशोरियां ने देहरादून में की शादी, सिंदूर... गले में मंगलसूत्र पहन दर्ज कराए बयान

Fri, 08 Dec 2023 08:47 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 08 Dec 2023 08:47 AM IST
सार

जिले के पुवायां की किशोरी ने आलू बेचकर मिले रुपये से खुटार की किशोरी को की-पैड वाला मोबाइल फोन खरीदकर दे दिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

विज्ञापन
Girl falls in love with girl Teenagers get married in Dehradun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दो किशोरियों के प्रेम प्रसंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो किशोरियां एक-दूसरे के प्रेम में घर छोड़कर चली गईं। देहरादून में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। पुलिस ने एक किशोरी को बरामद कर बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। समिति के सदस्यों ने किशोरी को समझाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। वहीं दूसरी किशोरी पर अभी तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन

गोरखपुर निवासी एक व्यक्ति खुटार में काम के सिलसिले में आए थे। उनकी 15 वर्षीय बेटी खेत में आलू बीनने गई थी। वहीं पर पुवायां के एक गांव की 14 वर्ष की दूसरी किशोरी से उसकी मुलाकात हो गई। पुवायां की किशोरी ने आलू बेचकर मिले रुपये से खुटार की किशोरी को की-पैड वाला मोबाइल फोन खरीदकर दे दिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पुवायां की किशोरी खुटार की अपनी दोस्त को लेकर चली गई। एक सितंबर को दोनों देहरादून पहुंच गए। 15 दिन बाद मंदिर में शादी कर खुटार की किशोरी पत्नी और पुवायां की किशोरी पति के रूप में किराये पर कमरा लेकर रहने लगी। इधर, खुटार की किशोरी के परिजन ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उसकी तलाश कर देहरादून से बरामद कर लिया। 

विज्ञापन

उसे 22 नवंबर को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र डालकर पहुंची किशोरी के बयान दर्ज किए गए तो उसने अपनी शादी की जानकारी दी तब राज खुला। किशोर बोर्ड के सदस्यों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन किशोरी अपनी साथी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। समिति के सदस्यों ने वंश आगे बढ़ाने को लेकर सवाल किया तो किशोरी का जवाब था कि वह कुछ न कुछ व्यवस्था कर लेगी, लेकिन दूसरी किशोरी का साथ नहीं छोड़ेगी। उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

मामले में अज्ञात के खिलाफ परिजन ने मुकदमा दर्ज कराया था। बरामद किशोरी को परिजन साथ ले गए हैं। अग्रिम कार्रवाई के लिए विधिक राय मांगी गई है। -पंकज पंत, सीओ पुवायां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed