फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl engaged landlady in conversation got stolen from lover In Bareilly

UP: खुद बेरोजगार... प्रेमिका को देना था गिफ्ट, इसलिए की चोरी; युवती ने भी मकान मालकिन के साथ किया ये कांड

Sun, 14 Jan 2024 10:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 Jan 2024 10:38 AM IST
सार

बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने मकान मालकिन को बातों में लगाकर प्रेमी से उसके घर में चोरी करा दी। फतेहगंज पश्चिमी के रहने वाली किरायेदार युवती, प्रेमी और उसका दोस्त गिरफ्तार हो गया है। 

विज्ञापन
Girl engaged landlady in conversation got stolen from lover In Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना पुलिस ने किरायेदार युवती, प्रेमी और उसके दोस्त को जेल भेजकर चोरी की घटना का खुलासा किया है। युवती ने मकान मालकिन को छत पर बुलाकर बातों में लगा लिया। उसके प्रेमी ने साथी के साथ घर में चोरी कर ली। चोरी का माल बरामद कर तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


इज्जतनगर इलाके में सुमनलता के घर में बृहस्पतिवार शाम को चोरी हुई थी। उनके पति सेना में हैं। वह घर में अकेली रहती हैं और तीन किरायेदारों के परिवार हैं। उन्होंने पुलिस से चोरी की शिकायत की थी। इज्जतनगर इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि संदेह हुआ कि कोई करीबी ही ऐसी घटना करा सकता है। 
विज्ञापन


तीनों किरायेदारों से पूछताछ की गई तो एक कमरे में हिमायनी नाम की युवती मिली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा निवासी हिमायनी ने बताया कि वह पार्लर में पार्ट टाइम नौकरी करती है। पुलिस ने संदेह में हिमायनी के फोन की जांच की तो हालिया कॉल रिकॉर्ड से लेकर व्हाट्सएप मेसेज तक का रिकॉर्ड गायब मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सर्विलांस से मदद ली और कड़ियां जुड़ती चली गईं। फिर पुलिस ने हिमायनी के प्रेमी फतेहगंज पश्चिमी वार्ड नंबर पांच निवासी विशाल उर्फ अनस अंसारी और उसके दोस्त फतेहगंज के ही वार्ड नंबर आठ निवासी निजाम उर्फ सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों से गले का हार, दो मंगलसूत्र, एक मोबाइल, बाइक और 1500 रुपये की नकदी बरामद कर ली।

खुद है बेरोजगार, प्रेमिका को देना था उपहार, इसलिए की चोरी
हिमायनी चोरों की सरगना निकली। वह करीब आठ महीने से वहां किराये पर रही थी। उसने मकान मालकिन को भरोसे में ले रखा था। 11 जनवरी को योजना बनाकर हिमायनी ने सुमनलता को छत पर बुलाकर बातों में उलझा लिया। हिमायनी का प्रेमी अनस अंसारी लंबे समय से उसके कमरे पर आता था, वह उसे अपने रिश्ते का भाई विशाल बताती थी।

उस दिन हिमायनी ने उसे व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर बुला लिया। अनस साथी निजाम को लेकर बाइक से सुमनलता के घर पहुंचा और चोरी कर ली। अनस ने बताया कि हिमायनी को गिफ्ट देने के लिए चोरी की थी। वह नए साल का तोहफा मांग रही थी, वह बेरोजगार था तो उसे चोरी का प्लान बनाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed