{"_id":"69e69b373b7daf0d3b0fd5b3","slug":"girl-dies-under-suspicious-circumstances-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102999-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत
Tue, 21 Apr 2026 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 21 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुता/कुआडांडा। गांव अटकोना निवासी नन्हेलाल की बेटी शोभा (25) का शव सोमवार को कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। भाई हरीश के मुताबिक, बीमारी के कारण शोभा परेशान रहती थी, जिस कारण आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है।
चौकी इंचार्ज अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि शोभा किसी बात से परेशान थी। जब घर में रात में परिजन सो रहे थे, शोभा ने कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे का फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। सुबह परिजनों ने शव लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। शोभा के भाई हरीश ने बताया कि शोभा बीमार रहती थी। इस कारण वह परेशान थी। शोभा, तीन भाई और पांच बहनों में सबसे छोटी थीं।
थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।