फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl dies in road accident due to bike hit by roadways bus in bareilly

Bareilly News: गोदभराई के लिए जा रही युवती की सड़क हादसे में मौत, भतीजा-भतीजी घायल

Mon, 05 May 2025 04:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 May 2025 04:51 PM IST
सार

बरेली के भमोरा में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हो गई। वह अपने भाई के साथ गोदभराई के लिए जा रही थी। हादसे में युवती का भतीजा और भतीजी चोटिल हो गई। ये दोनों भी बाइक पर बैठे थे। भाई बाल-बाल बचा। 

विज्ञापन
girl dies in road accident due to bike hit by roadways bus in bareilly
कुसुम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भमोरा में बहन के साथ पुत्र व पुत्री को लेकर जा रहे बाइक सवार युवक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी बहन की मौत हो गई। शादी के लिए उसकी उसकी गोद भराई होनी थी, लेकिन इस हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन


ग्राम भमोरा निवासी कृष्ण कुमार शर्मा मिठाई की दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। पैरालिसिस होने के कारण वह घर पर ही रहते हैं। रविवार सुबह उनकी 24 वर्षीय पुत्री कुसुम का बदायूं स्थित एक मंदिर में शादी के लिए गोद भराई का कार्यक्रम था। परिवार के लोग अन्य वाहनों से चले गए थे। कुसुम अपने बड़े भाई सोनू व उसके पुत्र अंश व कोपल के साथ बाइक से जा रही थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Budaun News: शादी से पहले हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत, रात में अचानक बिगड़ी तबीयत... और थम गईं सांसें
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली-बदायूं रोड पर भमोरा पंचायत घर के सामने बरेली की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिसमें कुसुम गंभीर घायल हो गईं। अंश व कोपल को भी हल्की चोट आई है। कुसुम को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर मां राजेश्वरी, भाई सोनू व संजीव के साथ बहन कोमल का रो-रोकर हाल बेहाल था। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लिया है।

भगवान को कुछ और ही मंजूर था
भाई सोनू ने बताया कि पिता के बीमार होने के बाद बहन की शादी की चिंता थी। रविवार को लगभग रिश्ता तय होना था और बहन की जल्द ही शादी कर देते, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

सड़क किनारे मिला युवक का शव
भमोरा रोड पर रविवार शाम सात बजे सड़क किनारे बेहोशी की हालत में एक युवक मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची। वहां पर मौजूद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त बिलौरी गांव निवासी 25 वर्षीय शंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। 

बिलौरी ग्राम प्रधान के अनुसार युवक अविवाहित है। उसके पिता की काफी पहले मृत्यु हो चुकी है। परिवार में मां व बहन है। युवक नशे का आदी बताया जाता है। चर्चा है कि युवक नशे की हालत में सड़क किनारे गिर पड़ा होगा और वहीं पर उसकी मौत हो गई होगी। शव पर कुत्ते द्वारा नोचे जाने के भी निशान मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed