{"_id":"650be8b840041f582e0f3f24","slug":"girl-dies-due-to-drowning-in-water-filled-pit-nawabganj-news-c-181-1-sbly1012-428-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत
Thu, 21 Sep 2023 12:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
हाफिजगंज। अमशाह गांव में निर्माणाधीन गड्ढे के पास खोदे गए गड्ढे में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वह अपनी सहेली के साथ गड्ढे के पास खेल रही थी। पैर फिसलने से वह पानी में चली गई।
गांव निवासी वीरपाल ने बताया कि बुधवार को शाम करीब चार बजे उनकी आठ वर्षीय बेटी रानी अपनी सहेली के साथ खेलने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण चल रहा है। पास में ही एक गड्ढा खोदा गया था। बीते दिनों हुई बारिश में गड्ढा पानी से लबालब हो गया। खेलते समय दोनों बच्चियां दीवार फांदकर ओवरहेड टैंक के पास पहुंच गईं।
खेलते समय पैर फिसलने से रानी गड्ढे में गिर गई। उसे डूबता देख सहेली डरकर भाग खड़ी हुई। घर जाने के बाद भी उसने किसी को इस बारे में नहीं बताया। कुछ देर बाद जब ग्रामीण यहां पहुंचे तो उन्होंने रानी का शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर आए।
विज्ञापन
डेढ़ महीने में परिवार के साथ दूसरा हादसा
वीरपाल ने बताया कि डेढ़ महीने पहले उनकी गर्भवती पत्नी फिसलकर गिर गई थी। हादसे में पत्नी के साथ ही गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद वह तीन बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उसके ऊपर थी। बुधवार को हुए हादसे ने बेटी को भी छीन लिया।