फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl could not be identified even after 48 hours in Bareilly

Bareilly News: 48 घंटे बाद भी नहीं हो सकी युवती की पहचान, कैंट क्षेत्र में मिली थी लाश

Fri, 22 Dec 2023 04:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Dec 2023 04:41 PM IST
सार

बरेली में शहर से देहात तक हो रही इन हत्याओं का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस किसी मामले में खुलासे के लिए एक सिरा जुटाती है तो दूसरा सिरा गायब हो जाता है। कैंट क्षेत्र में मिली युवती की लाश के मामले में मृतका की पहचान 48 घंटे बाद भी नहीं हो सकी है। 
 

विज्ञापन
Girl could not be identified even after 48 hours in Bareilly
कैंट इलाके में मिली थी युवती की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट क्षेत्र के ठिरिया इलाके में बाग में मिले युवती के शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल से उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसमें गला काटकर हत्या की पुष्टि हुई। हालांकि, प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी। विस्तृत जांच के लिए स्लाइड सुरक्षित की गई है। 

विज्ञापन


घटनास्थल पर कैंट पुलिस ने दूसरे दिन भी मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज देखी पर ठोस साक्ष्य नहीं मिल पाया। 24 घंटे के अंतराल में मोबाइल टावर के दायरे में आए नंबरों को भी ट्रेस किया जा रहा है। पड़ोसी गांव मोहनपुर और झांसी जिले से लापता युवतियों के परिजनों ने भी शव देखा पर पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


वीरेंद्र हत्याकांड में भी पुलिस खाली हाथ
नवाबगंज के हरदुआ गौटिया निवासी किसान वीरेंद्र सिंह की 18 दिसंबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीन दिन बाद भी हत्या के खुलासे की डगर पुलिस को नहीं मिल सकी है। ग्रामीण इसे पशु चोरों की हरकत मान रहे हैं तो पुलिस निजी वजह को लेकर भी तफ्तीश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही मोबाइल टावर की रेंज में उस वक्त रहे मोबाइल नंबरों की भी पड़ताल की जा रही है। गांव व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed