फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl complained of dowry harassment against her in-laws In Bareilly s Didipuram

कब तक सहती विवाहिता: शादी के तीन साल बाद ससुरालियों की बढ़ने लगीं डिमांड, पति ने भी गर्भवती होने पर छोड़ा साथ

Wed, 02 Aug 2023 10:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 02 Aug 2023 10:28 PM IST
सार

पीड़िता गरिमा अरोरा ने बताया कि उनकी शादी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शारदा विहार निवासी विनोद अरोरा से वर्ष 2020 में हुई थी। गरिमा के पिता का पहले ही निधन हो गया था। उनकी मां ने उसकी शादी में करीब 80 लाख रुपये खर्च किए थे।

विज्ञापन
Girl complained of dowry harassment against her in-laws In Bareilly s Didipuram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के डीडीपुरम निवासी युवती की शादी में 80 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं हैं। वह लग्जरी कार के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

पीड़िता गरिमा अरोरा ने बताया कि उनकी शादी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शारदा विहार निवासी विनोद अरोरा से वर्ष 2020 में हुई थी। गरिमा के पिता का पहले ही निधन हो गया था। उनकी मां ने उसकी शादी में करीब 80 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी की रस्में ग्वालियर के पांच सितारा होटल में की गईं। ससुरालवालों को महंगे उपहार दिए गए। शादी के बाद विनोद और उसके परिजन लग्जरी कार के लिए गरिमा को प्रताड़ित करने लगे। कार देने से मना किया तो मारपीट की गई। गरिमा गर्भवती हुई तो विनोद ने मायके भेज दिया। इलाज का खर्च गरिमा की मां ने उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गरिमा ने बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वाले और परेशान करने लगे। विनोद ने गारिमा को पागल साबित करने की कोशिश की। आरोप है कि विनोद के एक महिला से भी संबंध हैं। दहेज की मांग पर सास मधु और पति विनोद ने गरिमा की पिटाई की। उसके आभूषण भी छीन लिए। आरोप लगाया कि ससुरालवाले संपत्ति बेचकर विदेश भागने की फिराक में है। गरिमा ने पासपोर्ट जब्त करने की मांग करते हुए विनोद, मधु अरोरा, शिखा अरोरा और मानसी अरोरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed