फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl committed suicide who live-in relationship with lover in bareilly

Bareilly News: बिना शादी युवक के साथ रह रही युवती ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

Thu, 23 Oct 2025 12:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Oct 2025 12:10 AM IST
सार

बरेली में एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह प्रेमी के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। घटना के बाद से उसका प्रेमी लापता है। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवती ने अपनी मौत का जिम्मेदार प्रेमी को बताया है। 

विज्ञापन
girl committed suicide who live-in relationship with lover in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में छावनी में कालीधाम मंदिर के पास दो माह से आलोक मिश्रा नाम के युवक के साथ सहमति संबंध (लिव-इन रिलेशन) में रह रही पूजा मिश्रा (28) ने बुधवार को फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में पूजा ने आलोक मिश्रा को अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस आलोक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


किला पुलिस के मुताबिक छावनी में कालीधाम मंदिर के पास पूजा मिश्रा और आलोक मिश्रा रमेश चंद्र के मकान की तीसरी मंजिल पर किराये पर रह रहे थे। बुधवार शाम को करीब साढ़े चार बजे रमेश के परिवार से एक बच्चा पूजा को चाय देने गया तो कमरे में उसका शव फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना पाकर एएसपी सोनाली मिश्रा और किला इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


किला इंस्पेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि महिला दिल्ली की रहने वाली थी और शादीशुदा थी। सुसाइड नोट में महिला ने अपनी मौत का जिम्मेदार आलोक को बताया है। पूजा के दिल्ली के पते की जानकारी कर परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा ये 
पुलिस के मुताबिक आलोक पहले ऑटो चलाता था। उसकी किस्त जमा न होने की वजह से कंपनी ऑटो रिकवर कर ले गई। इसके बाद वह दूसरा काम करने लगा। सुसाइड नोट में पूजा ने लिखा है कि आलोक उस पर शक करता था और उसका उत्पीड़न भी करता था। इसमें उसके पति का कोई दोष नहीं है। आलोक की घटनास्थल से एक भी आईडी पुलिस को नहीं मिली। 

आलोक ने खुद को पीलीभीत का बताया था
मकान मालिक रमेश ने पुलिस से कहा कि आलोक ने खुद को पीलीभीत का रहने वाला बताया था। पुलिस के मुताबिक पूजा के कमरे में खाना बना हुआ मिला है। उसमें से थोड़ा सा खाना खाया गया है और बाकी वैसे ही रखा हुआ था। आलोक सुबह से कमरे पर नहीं आया था और न किसी ने उसे देखा। इसे लेकर आशंका है कि खाना खाने के दौरान विवाद हुआ होगा और आलोक चला गया होगा। इसके बाद पूजा ने आत्महत्या की।

एएसपी सोनाली मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला दिल्ली की रहने वाली है और उसका सुसाइड नोट मिला है। महिला के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed