फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl committed suicide by writing a suicide note in Budaun

'मुझे जीने लायक नहीं रखा': 'जिससे रिश्ता हुआ, उससे बोला मेरा अफेयर है...', सुसाइड नोट लिख युवती ने दी जान

Fri, 27 Dec 2024 07:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Dec 2024 07:18 PM IST
सार

Budaun News: बिल्सी में युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें एक युवक और उसके घरवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
girl committed suicide by writing a suicide note in Budaun
नेहा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कोतवाली बिल्सी क्षेत्र में युवक ने एकतरफा प्यार के चलते युवती की शादी तुड़वा दी। वह लगातार युवती को परेशान कर रहा था। इससे तंग आकर युवती ने शुक्रवार की सुबह सुसाइड नोट लिखने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी युवक समेत छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन

बिल्सी के मोहल्ला संख्या तीन निवासी दिलशाद मलिक ने अपनी बेटी नेहा (22) की शादी इसी थाना क्षेत्र के गांव धनौली निवासी युवक से तय की थी। जिसके बाद 24 दिसंबर को लड़का पक्ष के लोग अपनाने की रस्म अदायगी को उनके घर आए थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही जुनैद कुरैशी पुत्र नूर समेत उसके परिवार के लोगों ने लड़के के घरवालों से यह कह दिया कि नेहा का जुनैद से अफेयर है। इस पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद से नेहा अवसाद में रहने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के पास से मिला सुसाइड नोट 
शुक्रवार को तड़के उसने अपने कमरे में पंखे में दुपट्टा से फंदा बनाकर झूल गई। परिजनों ने युवती को फंदे से लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। युवती को फंदे से उतारा, लेकिन जब तब उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों को युवती के पास से सुसाइड नोट मिला। सूचना मिलने पर कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने सुसाइड नोट पुलिस को दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट को पढ़ा। जिसमें लिखा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार जुनैद है। 
विज्ञापन

मृतका के पिता दिलशाद मलिक की तहरीर पर युवक जुनैद कु्रैशी, नूर, खालिद, शबाना, रुखसाना और जुनैद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी। नेहा ने सुसाइड नोट में जुनैद समेत उसके परिजनों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जुट गई है। शीघ्र आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed