{"_id":"615e0ade8ebc3e289c747212","slug":"girl-commits-suicide-due-to-dispute-with-husband-over-child-bareilly-news-bly4620350119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को लेकर पति से विवाद होने पर युवती ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को लेकर पति से विवाद होने पर युवती ने की खुदकुशी
विज्ञापन
रामश्री (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बच्चे को लेकर पति से विवाद होने के बाद 28 वर्षीय रामश्री ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके और ससुराल वालों के बीच दिन भर समझौते की कोशिश होती रही लेकिन बात नहीं बनी। शाम को पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बारादरी के दुर्गानगर निवासी अजय सागर की शादी चार साल पहले बीसलपुर (पीलीभीत) के रिछौलिया निवासी रामश्री से हुई थी। उनके दो बच्चे एक तीन वर्ष और दूसरा एक वर्ष का है। रामश्री के भाई महिपाल के मुताबिक मंगलवार रात सोने के समय रामश्री का छोटा बच्चा रोने लगा। इस पर पति अजय ने विवाद शुरू कर दिया। दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई। इसके बाद रात में रामश्री ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
सुबह पांच बजे ससुराल वालों को रामश्री की मौत की जानकारी हुई लेकिन मायके वालों को आठ बजे सूचना दी गई। ससुराल वालों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। इसके बाद दिन भर ससुराल और मायके वालों में समझौते की कोशिश होती रही लेकिन बात नहीं बनी। शाम को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद महिपाल ने पुलिस को सूचना दी तो बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।