फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl accused a young man of misdeed police engaged in investigation In Bareilly s Bahedi

कौन सच्चा कौन झूठा?: युवक पर युवती लगा रही दुष्कर्म करने का आरोप, प्रत्यक्षदर्शी सुना रहे कुछ और कहानी

Sat, 01 Jul 2023 09:50 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बहेड़ी (बरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, बहेड़ी (बरेली) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 01 Jul 2023 09:50 AM IST
सार

युवती का आरोप है कि रास्ते में उसे एक युवक मिला और धूप ज्यादा होने पर उससे साथ चलने का आग्रह किया। वह उसकी बातों में आ गई और बाइक पर बैठ गई। फिर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Girl accused a young man of misdeed police engaged in investigation In Bareilly s Bahedi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के बहेड़ी में एक युवक युवती को बातों में फंसाकर बाइक से सुनसान जगह ले गया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। रात करीब एक बजे पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती को मेडिकल के लिए बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन

 

युवती का आरोप है कि 29 जून की शाम करीब तीन बजे वह दवा लेने बहेड़ी जा रही थी। रास्ते में उसे तसलीम अहमद मिला और धूप ज्यादा होने पर उससे साथ चलने का आग्रह किया। वह उसकी बातों में आ गई और बाइक पर बैठ गई। तसीलम उसे नहर किनारे सुनसान जगह ले गया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने अपने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और कहा कि वह जब भी उसे बुलाएगा तो आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने इनकार किया तो उसने वीडियो को वायरल कर दिया। करीब दो घंटे तक वह जंगल में उसे प्रताड़ित करता रहा। किसी तरह वह वहां से जान बचाकर भागी तो आरोपी उसका अपहरण कर जान से मार देने की धमकी देने लगा। किसी तरह चंगुल से छूटकर युवती पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने युवती के परिजनों को देर रात थाने बुलवाया। दो बार बदलकर तहरीर लिखी गई और रात करीब एक बजे आरोपी तसलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस का दावा है कि आरोपी को रात में ही हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती आरोपी की बाइक पर बैठकर नैनीताल रोड पर लगे ईद मेले में आई थी। उसके हाथ में कलावा बंधा देख हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों उससे पूछताछ की। वहां दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों व युवक-युवती को थाने ले आई। परिजनों के पहुंचने पर युवती पलट गई और वह युवक पर आरोप लगाने लगी।

रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए बरेली भेजा गया है। आरोपी पहले भी युवती का रास्ता घेर चुका है। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। - श्रवण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, बहेड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed