फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl absconds with her lover after drugging her family in bareilly

Bareilly News: हलवाई-बरातघर सब हो गए बुक... शादी से पहले बेटी ने उठाया ऐसा कदम, घरवालों के उड़े होश

Thu, 07 Nov 2024 05:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Nov 2024 05:13 PM IST
सार

बरेली के आंवला क्षेत्र में शादी से चंद दिन पहले युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। उसने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर घरवालों को खिला दिया था, जिससे वह गहरी नींद में सोते रहे। सुबह बेटी को घर में न देख उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Girl absconds with her lover after drugging her family in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

बरेली के आंवला में अपने परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर युवती प्रेमी के साथ चली गई। उसकी जानकारी होने पर परिवारवालों के होश उड़ गए। दो सप्ताह बाद युवती की शादी होनी थी। उसके माता-पिता ने गांव के ही शादीशुदा युवक पर बेटी को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


नवंबर में ही आनी थी बरात 
आंवला थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला का आरोप है कि उनकी बेटी का बिसौली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक से शादी तय हो गई थी। नवंबर महीने में ही उसकी बरात आनी थी। परिवार में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। हलवाई, बरातघर सब कुछ बुक हो गए थे। विवाह की सारी खरीदारी पूरी हो चुकी थी। चार नवंबर की रात गांव का ही युवक बेटी को फुसलाकर ले गया। बेटी घर से नकदी सहित लाखों के कीमती जेवरात व पिता का मोबाइल फोन भी ले गई है।

विज्ञापन

खाने में मिला दिया था नशीला पदार्थ
परिजनों ने बताया कि बेटी ने रात में खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था। इस कारण परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद सो गए और आरोपी आधी रात में बेटी को ले गया। परिजनों ने बताया कि आरोपी की पत्नी गर्भवती है। आरोपी ने पहले भी बेटी को फुसला कर ले जाने की कोशिश थी। पुलिस ने आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed