{"_id":"678c094cd9c37e72eb06fe8f","slug":"gift-case-hearing-of-mp-dharmendra-yadav-and-others-on-february-1-bareilly-news-c-123-1-sbly1018-132930-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपहार मामला : सांसद धर्मेंद्र यादव व अन्य की सुनवाई एक फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपहार मामला : सांसद धर्मेंद्र यादव व अन्य की सुनवाई एक फरवरी को
विज्ञापन
बदायूं। आजमगढ़ से सपा सांसद व बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव व अन्य की अपील के मामले में अब सुनवाई एक फरवरी को होगी। शनिवार को धर्मेंद्र यादव की जगह उनके अधिवक्ता कोर्ट में पेश हुए। इसी मामले में 15 और व्यक्तियों ने अपने-अपने वकालतनामे दाखिल किए हैं। बाकी बचे दो लोगों को पेश होने के लिए पुनः नोटिस जारी कर दिए हैं।
अपर सत्र न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट पूनम सिंघल के यहां यह मामला चल रहा है। बता दें कि आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव व अन्य पर यह आरोप है कि उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए शिक्षामित्रों व अन्य लोगों को उपहार बांटे थे। इस संबंध में थाना सिविल लाइन पर धर्मेंद्र यादव सहित 29 लोगों पर केस पंजीकृत हुआ था, इसमें सभी को न्यायाधीश लीलू चौधरी ने दोष मुक्त कर दिया था। इसके विरुद्ध शासन द्वारा अपील दायर की गई है। इसमें अब अगली सुनवाई एक फरवरी को होगी। संवाद