फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gidda and Bhangra were celebrated on Lohri

Bareilly News: लोहड़ी पर गिद्दा और भंगड़ा की रही धूम

Sun, 14 Jan 2024 04:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 14 Jan 2024 04:06 PM IST
विज्ञापन
Gidda and Bhangra were celebrated on Lohri
बरेली। लोहड़ी पर्व शनिवार को शहर में उल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह आग जलाकर ढोल की थाप पर गिद्दा और भंगड़ा करते लोग मस्ती में डूबे नजर आए। महिलाओं की टोलियों ने खूब नृत्य किया। इसमें खास तौर से सु्ंदरिये मुंदरिये हो, तेरा कौन विचारा..., दुल्हा भट्टा वाला होए... जैसे गीतों की धूम रही। बाद में रेवड़ी, गजक और मूंगफली का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

मॉडलटाउन स्थित श्री हरि मंदिर के मुख्य द्वार पर लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई। इसमें मंदिर परिवार व आसपास के सभी भक्तजन शामिल रहे। शाम आठ बजे लोहड़ी जलाई गई। वहां मौजूद लोगों ने लोहड़ी की परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतीश खट्टर, सचिव रवि छाबड़ा, उपाध्यक्ष सुशील अरोड़ा, संजय आनंद, गोविंद तनेजा, रंजन कुमार, अनिल, संजीव राय आदि मौजूद थे। इस दौरान महिला मंडल की अध्यक्ष रेनू छाबड़ा भी टीम के साथ मौजूद रहीं। सब ने परिक्रमा कर मंगल गीत गए। इसी तरह गुरुद्वारा, सनातन धर्म मंदिर, दरगाह मंदिर के बाहर भी लोहड़ी मनाई गई।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर, बाबा श्री नीलकंठ मंदिर में सामूहिक रूप से लोहड़ी मनाई गई। पुजारी ने विधि-विधान से पूजा कराई। यहां श्रद्धालुओं ने लोहड़ी में मक्का, रेवड़ी, मूंगफली डालकर पूजा की तथा पंजाबी गानों पर सभी थिरकते रहे। कार्यक्रम में पवन अरोड़ा, संजय अरोड़ा, उपेंद्र भसीन, रुद्राक्ष अरोड़ा, तेजस अरोड़ा, विशाल कपूर, राजन कपूर, एसडी शर्मा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधोबाड़ी स्थित श्री रामायण मंदिर में आग जलाकर सभी ने परिक्रमा की और बड़ों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद रेवड़ी, मक्का और मूंगफली का प्रसाद बांटा गया। सुभाषनगर गुरुद्वारे के बाहर व आस-पास की कई जगहों पर लोहड़ी जलाई गई। सिंधुनगर सहित अन्य मोहल्लों में भी लोहड़ी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed