फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Giants will play the last stakes win votes

वोट जीतने को खेलेंगे दिग्गज आखिरी दांव

Mon, 13 Feb 2017 01:07 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 13 Feb 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Giants will play the last stakes win votes
Giants will play the last stakes win votes - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली। दूसरे चरण के मतदान के आखिरी पड़ाव पर सोमवार को बराली मंडल में एक साथ कई दिग्गज गरजेंगे। प्रधानमंत्री बदायूं में सभा कर चुके सोमवार को खीरी में बोलेंगे और बरेली में योगी आदित्य नाथ और अमित शाह मोर्चा संभालेंगे। मुख्यमंत्री को पांच सभाएं बदायूं में हैं और राहुल गठबंधन की तरफ से बरेली में ताल ठोकेंगे। कांग्रेसी आखिरी वक्त तक इस सभा में सीए को लाने की जुगत में रहे। 
विज्ञापन

प्रत्येक विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण के साथ सांप्रदायिक आधार पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण की कोशिशें भी तेज हो गई हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को फरीदपुर और फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ को महानगर में बुलाकर चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी है।  बसपा से पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शहर और सपा से सीएम अखिलेश यादव फरीदपुर और देवरनियां आकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बना चुके। कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के पक्ष में राहुल गांधी की सभा कराने की तैयारी में जुटी है। सीएम अखिलेश यादव के साथ उनकी ज्वाइंट सभा कराने की कोशिशें भी चल रही हैं। हालांकि सीएम अखिलेश यादव का प्रोग्राम पार्टी को देर शाम तक नहीं मिला था। 
विज्ञापन

बरेली की नौ सीटों पर कहीं बहुसंख्यक तो कहीं अल्पसंख्यक के नाम पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण की कोशिश चल रही है। भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ की की ऐन वक्त पर चुनावी सभा के अलग से निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस से गुलाम नबी आजाद की चुनावी सभाएं भी हो चुकी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनाव प्रचार के आखिरी दिन फरीदपुर में गरजेंगे। राहुल अखिलेश की संयुक्त सभा पर भी सबकी निगाहें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed