फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gherao of Chief Engineer's office in protest against transfer of SDE

Bareilly News: एसडीई के तबादले के विरोध में मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव

Sun, 26 Jan 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Gherao of Chief Engineer's office in protest against transfer of SDE
बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम जोन दो बदायूं के कोतवाली उपकेंद्र पर तैनात एसडीई (सब डिविजनल इंजीनियर) का तबादला किए जाने के विरोध में शनिवार को अभियंताओं ने मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव किया। कार्यालय के बाहर ही वे दरी बिछाकर बैठ गए। विरोध के बीच मुख्य अभियंता ने तबादला आदेश स्थगित कर दिया। तब धरना खत्म हुआ।
विज्ञापन

बदायूं के कोतवाली उपकेंद्र पर तैनात एसडीई वाहिद खान का तबादला मुख्य अभियंता राघवेंद्र सिंह ने वितरण खंड से परीक्षण खंड में कर दिया था। अधिशासी अभियंता ने उन पर समन्वय से काम न करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। एकमुश्त समाधान योजना में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद एसडीई का तबादला किए जाने से अभियंता भड़क गए। घेराव कर उन्होंने हड़ताल पर जाने तक की धमकी दे डाली।
विज्ञापन

इस बीच मुख्य अभियंता जोन एक रणविजय सिंह ने हाल ही में जोन दो का चार्ज संभालने वाले राघवेंद्र सिंह से बात की। इसके बाद वाहिद खान के तबादला आदेश को स्थगित कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अधीक्षण अभियंता के व्यवहार से नाराज कर्मी धरने पर बैठे

बरेली। अधीक्षण अभियंता शहर के व्यवहार से नाराज तकनीकी कर्मचारी मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। तकनीकी कर्मचारी एकता संघ के जिलाध्यक्ष अमित चौधरी ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल ने एसडीई, जेई और तकनीकी कर्मियों की बैठक बुलाई थी। इसमें केवल तकनीकी कर्मियों से सवाल किए गए। उनको अपशब्द बोलकर ट्रांसफर की धमकी दी गई। इसके बाद तकनीकी कर्मियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि अभद्र व्यवहार के लिए अधीक्षण अभियंता माफी मांगे। इधर, अधीक्षण अभियंता ने आरोपों को गलत बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed