फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ghaziabad's trainee doctor came to Bareilly and beat up a female classmate

Bareilly News: गाजियाबाद के प्रशिक्षु डॉक्टर ने बरेली आकर महिला सहपाठी को पीटा

Sun, 31 Aug 2025 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad's trainee doctor came to Bareilly and beat up a female classmate
भोजीपुरा (बरेली)। गाजियाबाद के प्रशिक्षु डॉक्टर ने स्थानीय मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही महिला प्रशिक्षु को जमकर पीटा और उसका मोबाइल फोन लेकर भाग गया। पीड़िता ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रशिक्षु महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि वह पहले गाजियाबाद स्थित एक मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही थी। इस दौरान सीनियर प्रशिक्षु डॉक्टर कोमल शर्मा से उसकी दोस्ती हो गई। एमबीबीएस के बाद प्रशिक्षु महिला डॉक्टर ने भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स में एडमिशन ले लिया। कोमल शर्मा गाजियाबाद से ही सर्जरी में पीजी कोर्स कर रहा है। कोमल शर्मा से मतभेद होने पर प्रशिक्षु महिला डॉक्टर ने दोस्ती तोड़ दी थी। इसके बावजूद कोमल बार-बार कॉल करके मिलने की जिद करता था।
विज्ञापन

इस पर प्रशिक्षु महिला डॉक्टर ने कोमल शर्मा का नंबर ब्लॉक कर दिया। आरोप है कि 19 जुलाई को कोमल शर्मा उनके मेडिकल कॉलेज आ धमका। आरोप है कि बातचीत के दौरान कोमल ने प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की पिटाई कर दी। उन्होंने तब मेडिकल परीक्षण कराया था, पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। आरोप है कि अब भी कोमल शर्मा उन्हें कॉल व मेसेज करके जान से मारने व निजी जानकारी सार्वजनिक कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। दिल्ली स्थित घर पर जाकर कोमल ने प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के भाई को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी के नंबर को ब्लॉक करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed