फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   doctor made the girl students aware about menstruation in aparajita program

अपराजिता: विशेषज्ञ डॉक्टर से छात्राओं ने पूछे मासिक धर्म से जुड़े सवाल, दूर हुईं भ्रांतियां

Thu, 29 Aug 2024 06:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
doctor made the girl students aware about menstruation in aparajita program
कार्यक्रम में छात्राओं को जानकारी देतीं डॉ प्रगति अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

देशभर की काफी महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित हैं। इससे बचाव के लिए छात्राएं वैक्सीन जरूर लगवाएं और घर-परिवार में भी लोगों प्रेरित करें। बरेली की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रगति अग्रवाल ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सीबीगंज इंटर कॉलेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में ये बातें कहीं। उन्होंने छात्राओं को महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। 

विज्ञापन


छात्राओं ने मासिक धर्म से जुड़े सवाल पूछे, जिसमें पीरियड आने पर अधिक दर्द होना, अधिक रक्तस्राव होना, पीरियड में रुकावट जैसे प्रश्न शामिल रहे। चिकित्सक ने कहा कि मासिक धर्म के समय दर्द कई कारणों से हो सकता है। आमतौर पर यह सामान्य होता है। अगर अधिक समस्या हो रही है तो चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त डिस्मेनोरिया, मीनोरेजिया व पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज (पीसीओडी) के बारे में विस्तार से बताया और मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवक्ता गंगाप्रसाद गंगवार ने की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

doctor made the girl students aware about menstruation in aparajita program
अपराजिता कार्यक्रम में छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

सुबह नाश्ता करके आएं विद्यालय
शिक्षकों ने चिकित्सक को बताया कि अधिकतर छात्राओं की समस्या है कि वे प्रार्थना सभा में अधिक समय तक खड़ी नहीं रह पातीं। कुछ छात्राओं को चक्कर भी आने लगते हैं। चिकित्सक ने कहा कि ऐसी छात्राओं को विशेष तौर पर अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए। वे जंक फूड से दूर रहे और एक्सरसाइज पर भी ध्यान दें। सबसे महत्वपूर्ण है कि छात्राएं सुबह नाश्ता जरूर करके आएं।

पढ़ाई की टेंशन हो तो लगाएं ध्यान
डॉ. प्रगति ने कहा कि आजकल विद्यार्थियों को पढ़ाई की टेंशन रहती हैं। इस स्थिति में उन्हें सुबह या शाम को समय निकालकर ध्यान अवश्य करना चाहिए। इससे उन्हें मानसिक रूप से शांति मिलेगी, सकारात्मकता महसूस होगी व एकाग्रता बढ़ेगी।

साफ-सफाई से होगा समस्याओं का हल
विशेषज्ञ ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें। संतुलित खानपान भी बहुत जरूरी है। खाने में उचित मात्रा में पौष्टिक आहार जरूर लें। साफ-सफाई अधिकतर बीमारियों का बचाव है। नाखूनों को बड़ा नहीं होने दें। खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं। इसके अतिरिक्त छात्राओं को चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। इस दौरान शिक्षक श्यामवीर, सरिता, श्वेता मिश्रा, मृदुला धनगढ़, कंचन उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed