{"_id":"664e5e13afe8132fdb0c8c94","slug":"get-the-fans-repaired-in-the-hostel-and-also-increase-the-water-containers-bareilly-news-c-4-bly1015-406039-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छात्रावास में सही कराए पंखे, पानी के डिब्बे भी बढ़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छात्रावास में सही कराए पंखे, पानी के डिब्बे भी बढ़ाए
विज्ञापन
बरेली। अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में बुधवार को पंखे सही कराए गए। साथ ही वहां पानी के डिब्बे भी बढ़ा दिए गए। व्यवस्थाओं में कुछ सुधार होने से छात्राओं को भी राहत मिली।
नावल्टी चौराहे के पास राजकीय संकेत विद्यालय परिसर में स्थित अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास की छात्राओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत की थी कि छात्रावास में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। पंखे खराब हैं। मच्छरों से छात्राएं परेशानी रहती हैं। हॉस्टल की छत टपक रही हैं। प्लास्टर झड़ रहा है। बाथरूम के दरवाजे टूटे हुए हैं। मामला सुर्खियों में आने के बाद बुधवार को यहां हालात बदले दिखे। खराब पंखों को सही कराया गया। पानी के डिब्बे भी छह से बढ़ाकर आठ करवा दिए गए। छात्राओं की शिकायत के बाद इस डर से वहां काम कराए जा रहे हैं कि अगर कोई टीम जांच करने आए तो उसे यहां सब कुछ ठीकठाक दिखे। रिकाॅर्ड भी अपडेट किया जा रहा है।
समस्याओं के संबंध में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। इस संबंध में समाज कल्याण अधिकारी से भी रिपोर्ट मांगी जाएगी। - दिनेश, एडीएम