{"_id":"6ab8233398158d52b506263e","slug":"get-a-loan-without-a-guarantee-or-proof-of-income-bareilly-news-c-4-bly1015-975352-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिना गारंटी और इनकम प्रूफ के मिलेगा ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिना गारंटी और इनकम प्रूफ के मिलेगा ऋण
विज्ञापन
बरेली। अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 30वीं सामान्य निकाय बैठक शनिवार को डीडीपुरम स्थित मुख्यालय सभागार में हुई। इसमें बैंक की नई ऋण योजना का अनावरण किया गया। इसके तहत इनकम प्रूफ और गारंटी के बिना ही आवेदकों को ऋण मिल सकेगा। बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार ने बताया कि यह योजना छोटे व्यवसायियों, फेरी वालों और अल्प आय वाले कर्मियों की व्यावसायिक, घरेलू व अन्य आपातकालीन जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाई गई है।
इसमें आय के संबंध में आवेदक का स्व-घोषणा पत्र ही मान्य होगा। बैंक का लक्ष्य इस कल्याणकारी योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करना है। मुख्य अतिथि उप्र के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बैंक के कार्यकलापों की सराहना की। बैंक के प्रबंध निदेशक श्रीपाल कश्यप ने अंशधारकों के प्रतिनिधियों के समक्ष वित्त वर्ष 2025-26 के आर्थिक आंकड़े प्रस्तुत किए। बैंक के मुख्य प्रवर्तक एवं संरक्षक झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उपलब्धियों के बारे में बताया।
इससे पहले मुख्य अतिथि और बैंक के मुख्य प्रवर्तन ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, अधीर सक्सेना, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, संजीव अग्रवाल, डॉ. एमपी आर्य मौजूद रहे। संवाद