{"_id":"593992ad4f1c1b263a9c78c5","slug":"gatka-party-s-surprise-adventures-in-nagar-kirtan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर कीर्तन में गतका पार्टी के हैरतअंगेज कारनामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर कीर्तन में गतका पार्टी के हैरतअंगेज कारनामे
बरेली।
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gatka Party's surprise adventures in Nagar Kirtan
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
शहर के राजेंद्र इलाके में सिख समुदाय की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया। बैंड बाजों, नगाड़ों घोड़ा गाड़ी और कीर्तन जत्थों से सुसज्जित नगर कीर्तन के गुजरते हर रास्ते पर श्रद्धालुओं ने फूल बरसा कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
यह नगर कीर्तन सिखों के छठवें गुरु श्री गुरु हर गोविंद साहिब के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाला गया। जो जनकपुरी गुरुद्वारा में मनाए जा रहे प्रकाश पर्व की कड़ी था। इसी गुरुदारे से निकाले गए नगर कीर्तन में शामिल गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी का वाहन फूलों से बहुत ही सुंदर रूप से सजाया गया था आगे-आगे एलइडी बड़ी स्क्रीन की गाड़ी चल रही थी। जिसमें गुरु साहिब के जन्म एवं इतिहास के बारे में बताया जा रहा था। पंजाब से आए पाइप बैंड की धुन पर गुरु साहिब की गुरुवाणी के निकलते शब्दों ने पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया था। बीच में गुरु साहब नगाड़ा भी जोश भर रहा था। बाल मार्च करते बच्चे और स्त्री पुरुष गुरु साहिब के आगे झाडू लगाते और पुष्प वर्षा करते चल रहे थे। बीच बीच में गलता पार्टी के कलाकारों का हैरतअंगेज प्रदर्शन से संगत को आश्चर्यचकित कर दिया।
नगर कीर्तन में सबसे आगे निहंग सिंह निशान साहिब लेकर चल रहे थे। गुरुग्रंथ साहिब जी की पालकी आगे पांच प्यारे सफेद घोड़ों पर चल रहे थे। स्त्री सतसंग की बीबियां गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे कीर्तन करती हुई चल रही थीं। इस पूरे जुलूस में मैजिक लाइट चार चांद लगा रही थी। यह नगर कीर्तन राम जानकी मंदिर, शहीद चौक, एकता नगर, झूले लाल द्वार, बांके बिहारी मंदिर से शील चौराहा से होकर गुरुद्वारा पहुंच कर संपन्न हुआ। यहां पर लंगर का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन के संचालन में रविंदर पाल सिंह, गुरमीत सिंह, रविंद्र सिंह बग्गा, रंजीत सिंह, तीरथ सिंह, हरनाम सिंह, पतविंदर सिंह, राकेश सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
कीर्तन दरबार आज
पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कीर्तन दरबार का आयोजन शाम को 7 बजे से किया जाएगा। इसमें कई प्रसिद्ध रागी व जत्थे व कथावाचक संगत को निहाल करेंगे।