फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gastroparesis patients increase in cold weather

Bareilly News: सर्द मौसम में बढ़े गैस्ट्रोपेरेसिस के मरीज

Mon, 06 Jan 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Gastroparesis patients increase in cold weather
बरेली। कड़ाके की ठंड से ओपीडी के साथ ही जन आरोग्य मेले में भी पेट संबंधी विकारों से पीड़ित मरीजों की तादाद बढ़ गई है। रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में ज्यादातर मरीज गैस्ट्रोपेरेसिस, कब्ज, अपच, गैस, पेट में ऐंठन, दस्त आदि की समस्या लेकर पहुंचे। वायरल बुखार, सर्दी, त्वचा के मरीज भी काफी रहे।
विज्ञापन

यूपीएचसी जगतपुर पर दोपहर एक बजे तक 39 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। चिकित्साधिकारी डॉ. श्वेता भारद्वाज के मुताबिक ज्यादातर मरीज पेट संबंधी समस्या से पीड़ित रहे। बताया कि सर्दियों में जैसे-जैसे पारा गिरता है, रक्त वाहिकाओं में संकुचन और पाचन तंत्र के भीतर आंतरिक दबाव बढ़ने लगता है। यह बढ़ा हुआ दबाव पेट में ऐंठन, दर्द, अपच, दस्त, गैस आदि की वजह बनता है। अव्यवस्थित खानपान की वजह से भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

डॉ. श्वेता के मुताबिक सर्दियों में शारीरिक गतिविधि भी सामान्य दिनों के सापेक्ष काफी कम हो जाती है। एक ही जगह लंबे समय तक बैठे रहने से गैस्ट्रोपेरेसिस का खतरा बढ़ जाता है। इसके चलते पेट में कसाव, पेट फूलने, मतली आदि की परेशानी होती है। बचाव के लिए व्यायाम जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतियाबिंद सर्जरी के लिए रेफर हुए नौ मरीज
जन आरोग्य मेले में इलाज के लिए 3,833 मरीज पहुंचे। इसमें 15 मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. पवन कपाही के मुताबिक नौ मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सबसे ज्यादा 380 मरीज पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित रहे। जांच के बाद उनको दवाएं दी गईं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed