फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Garbage sorting arrangements in garbage

Bareilly News: कूड़ा छांटने के इंतजाम कचरे में

Tue, 10 Dec 2024 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Garbage sorting arrangements in garbage
बरेली। नगर निगम ने पांच महीने पहले सूखे कूड़े को छांटने के लिए दो करोड़ की लागत से 40 पोर्टा केबिन खरीदे थे, लेकिन इन्हें रखने के लिए न तो प्लेटफार्म बनवाए गए न ही बिजली का कनेक्शन हुआ है। ऐसे में केबिन निष्प्रयोज्य हैं। कई जगह तो इन्हें कचरे के ढेर के बीच रख दिया गया है। कूड़ा छंटनी किए बगैर एमआरएफ सेंटर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में 400-450 मीट्रिक टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है। घर-घर कूड़ा लेने की व्यवस्था तो लागू है लेकिन सूखे कूड़े को छांटकर मैटेरियल रिकवरी सेेंटर (एमआरएफ) तक भेजने की व्यवस्था पर अमल नहीं हो पा रहा है। पोर्टा केबिन का संचालन करके बीस प्रतिशत सूखे कूड़े को छांटने की व्यवस्था लागू होनी है।
विज्ञापन

केबिन को अलग-अलग 40 वार्डों में रखा गया है। बेस (प्लेटफार्म) व बिजली कनेक्शन में देरी से योजना चालू होने से पहले ही झटका खा गई।
यह होना था उपयोग
शहर में जितना भी सूखा कूड़ा निकलेगा उसे केबिन के अंदर छांटा जाएगा। फिर इसे एमआरएफ सेंटर भेजा जाएगा। सेंटर संचालित करने की जिम्मेदारी एमआरएफ सेंटर चलाने वालों की है। सेंटर वालों के पास स्टाफ की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
मेरे वार्ड में कांशीराम आवास के निकट नगरिया परीक्षित में पोर्टा केबिन का स्थान सही नहीं है। इसे रखने से पहले स्थान को लेकर कोई सुझाव नहीं किया गया। पर्यावरण अभियंता से स्थान बदलने का आग्रह किया है। - महेश राजपूत, पार्षद
अटल सेतु के नीचे सिटी सब्जी मंडी की ओर पोर्टा केबिन ऐसी जगह रखा गया है, जिससे यातायात में बाधा पड़ रही है। आस-पास के लोग परेशान हो रहे हैं। - राजू मिश्रा, पूर्व पार्षद


--

बेस तैयार करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें करीब एक महीने का समय लगेगा। - राजीव कुमार राठी, पर्यावरण अभियंता
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed