फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Garbage scattered everywhere, drains choked, how can the communicable disease campaign be successful

Bareilly News: जगह-जगह बिखरे कचरे, नाले चोक, कैसे सफल हो संचारी रोग अभियान

Mon, 21 Apr 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Garbage scattered everywhere, drains choked, how can the communicable disease campaign be successful
हाफिजगंज में बने कूडादान में कूडा न उठने से बाहर तक फैला पडा कूडा
संसाधन पर्याप्त, साफ-सफाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति, लोगों को बीमार बना रही अव्यवस्था
विज्ञापन

नवाबगंज। क्षेत्र में संचारी रोग अभियान चलने के बावजूद जगह-जगह अव्यवस्था का आलम है। गली व मोहल्ले में कचरे बिखड़े पड़े हैं। नाले चोक हैं। ये अव्यवस्थाएं लोगों को बीमार बना रही हैं, लेकिन विभाग की तरफ से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
नगर पालिका परिषद नवाबगंज में 25 वार्ड है। स्वच्छता के लिए इस अभियान को सफल बनाने के लिए नगर पालिका में सफाई नायक समेत 105 सफाईकर्मियों को लगाया गया है। कस्बे को स्वच्छ बनाने के लिए 11 वाहन जुटे हैं, जिसमें तीन लोडर, दो मिनी ट्रैक्टर, तीन बड़े ट्रैक्टर, एक छोटी जेसीबी मशीन, 10 ई-रिक्शा, 15 ठेली से कस्बे का कचरा साफ कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बे का कूड़ा करकट एमआएफ सेंटर भेज कर कूड़ा का निस्तारण किया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी जमीनी हकीकत कुछ और है। कस्बे के नाले और नालियां कूड़ों से पटी पड़ी है। इससे मच्छर पनप रहे हैं, जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। अभिलेखों में देखे तो नगर पालिका प्रतिदिन साफ-सफाई करा रही है, लेकिन जगह-जगह कचरे देखने को मिल रहे हैं। सफाई नायक अमर सिंह ने बताया कि संचारी रोग के बचाव के लिए एंटीलार्वा और फॉगिंग कराई जा रही है। मोहल्ला नीमगढ़ के लोगों ने कहा कि फॉगिंग कराने का आश्वासन दिया गया है। इधर, नगर पालिका परिषद से अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा ने बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सफाई अभियान चलाया गया है। रात में फॉगिंग भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हाफिजगंज में नहीं उठ रहे कूड़े, सफाई व्यवस्था ध्वस्त
हाफिजगंज। कस्बे में गंदगी का अंबार है। नालियां चोक हैं। यहां कचरेदान से कूड़े उठाने वाले नदारद हैं। मच्छरों के पनपने से लोग बीमार हो रहे हैं।
कस्बे में लाखों रुपये खर्च कर जगह-जगह कूड़ा डालने के लिए गड्ढे बनाए गए, लेकिन यहां कूड़ा उठान के लिए कोई सफाईकर्मी नहीं आ रहे हैं। इससे कस्बे में साफ-सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। कस्बे में नालिया चोंक हैं। दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है। थाने के पास नाली की मरम्मत न होने से नालियों का पानी घरों में घुस रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर मामले में कूड़ा उठान आदि की मांग की है। संवाद
अनुग्रहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed