{"_id":"602ac6c78ebc3ee8f201f07b","slug":"garbage-not-getting-up-from-the-streets-the-city-again-backward-in-the-race-for-cleanliness-bareilly-news-bly4372932105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों से नहीं उठ रहा कूड़ा... शहर फिर स्वच्छता की दौड़ में पिछड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों से नहीं उठ रहा कूड़ा... शहर फिर स्वच्छता की दौड़ में पिछड़ा
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
कालोनियों, मोहल्लों की तो बात छोड़िए, मुख्य सड़कों से ही नहीं उठ रहा रोजाना कूड़ा
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी की हर सड़क पर ही इन दिनों कूड़ा और गंदगी दिखाई पड़ रही है। नए शहर के कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो बाकी शहर में कूड़ा और गंदगी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। लोगों का कहना है कि स्वच्छता की दौड़ में नगर निगम यूं ही नहीं पिछड़ रहा है, अफसर ही सफाई व्यवस्था की ओर से आंखे मूंदे हैं। कर्मचारी पूरी तरह मनमानी पर उतारू हैं।
नगर निगम के अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों और कर्मचारियों से शिकायतें करके थक-हार चुके शहर के लोग अब गंदगी से निजात मिलने की उम्मीद ही छोड़ चुके हैं। शहर में कूड़े के उठान की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। घरों से कूड़ा उठाने के लिए जो एजेंसियां लगाई गई हैं, वे भी ढंग से काम नहीं कर रही हैैं। सड़कों पर जमा कूड़ा तो कई-कई दिन नहीं उठ पाता है। ढेर जब ज्यादा ऊंचे हो जाते हैं तो कर्मचारी कूड़े में आग लगा देते हैं। इससे शहर का वातावरण प्रदूषित हो रहा है।
कूड़े का नियमित उठान न होने की सबसे ज्यादा शिकायतें डेलापीर के लोगों की हैं। शाहदाना से गंगापुर जाने वाले रास्ते पर भी हर समय कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। सुभाषनगर में भी कुछ जगहों से कूड़ा नहीं उठता है। इसके अलावा भी शहर के कई हिस्सों से कूड़े का उठान समय से न होने से लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को संजयनगर के डलावघर में भी कूड़ा जलता मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां डलावघर में अक्सर कूड़ा जलाया जाता है। इधर, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का कहना है कि कूड़े का उठान दिन में दो बार करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं से कूड़ा नहीं उठ रहा है तो इसे दिखवाया जाएगा ओर कार्रवाई भी की जाएगी।