फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Garbage not collected corporation workers insist on action against ABVP activists in Bareilly

बरेली में नहीं उठा कूड़ा: सफाई व्यवस्था धड़ाम... एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग पर अड़े निगम कर्मी

Sat, 08 Nov 2025 06:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Nov 2025 06:34 PM IST
सार

बरेली नगर निगम में शुक्रवार को हुई घटना के बाद निगम कर्मी शनिवार को हड़ताल पर रहे। इससे शहर में कूड़े का उठान नहीं हुआ। सफाई व्यवस्था भी ठप रही। नगर निगम के कर्मचारी हंगामा करने वाले एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Garbage not collected corporation workers insist on action against ABVP activists in Bareilly
नगर निगम में प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में अव्यवस्थाओं को लेकर उपजा विवाद तूल पकड़ गया है। मामले में न तो नगर निगम कर्मी झुकने के लिए तैयार हैं, न ही एबीवीपी के कार्यकर्ता। निगम कर्मियों की हड़ताल की वजह से शनिवार को शहर में न तो सफाई हुई, न ही कूड़े का उठान हुआ। सुबह से ही कर्मियों ने निगम कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कूड़ा गाड़ियां सड़क पर लगा दीं। अपराह्न दो बजे नारेबाजी करते हुए निगम कार्यालय में ही महापौर से मुलाकात की, जो बेनतीजा रही। कर्मचारी एबीवीपी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


निगम कर्मियों का कहना है कि शुक्रवार को जिस तरह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त और कर्मियों के साथ अभद्रता और मारपीट की, उससे जाहिर है कि ये लोग गुंडे हैं। उनके विरुद्ध एफआईआर और गिरफ्तारी हो, तभी वह काम पर लौटेंगे। महापौर उमेश गौतम ने इस विवाद को घर का मामला बताया और आपस में बात कर सुलह करने का सुझाव दिया। 
विज्ञापन


कर्मचारी बोले- पूरी घटना सीसी कैमरों में रिकॉर्ड
दूसरी ओर, नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मिशन पाल ठाकुर, उप्र स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ के महामंत्री राजकुमार, उप्र सफाई मजदूर संघ के जिला महासचिव राजेंद्र समदर्शी ने कहा कि वह महापौर की बात से संतुष्ट नहीं हैं। पंकज बाबू वाल्मीकि ने कहा कि पूरी घटना सीसी कैमरों में रिकॉर्ड है। धरने में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly: सफाई कर्मी संघ के महामंत्री ने एबीवीपी के लोगों को गुंडे कहा, मेयर बोले- घर का मामला, आपस में बैठ लो
 

Garbage not collected corporation workers insist on action against ABVP activists in Bareilly
सड़क पर बिखरा पड़ा कूड़ा - फोटो : संवाद
महापौर ने आंदोलित कर्मियों से कहा कि यदि आप के पास एबीवीपी कार्यकर्ताओं के वीडियो हैं तो एबीवीपी वालों के पास भी आप लोगों के वीडियो हैं। उनके पास मौजूद वीडियो निगम कर्मियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। यह घर का मामला है और आपस में बात कर इसे निस्तारित कर लिया जाए तो बेहतर है। उन्होंने कहा कि वह नगर आयुक्त, डीएम और एबीवीपी कार्यकर्ताओं से बात कर मामले को निस्तारित कराएंगे।

नगर आयुक्त से भी हड़ताल खत्म करने से इनकार
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य भी शाम को कार्यालय आए और कर्मियों को बुलाकर हड़ताल खत्म करने के लिए कहा। शहर की 13-14 लाख आबादी के प्रभावित होने का हवाला भी दिया, लेकिन कर्मियों ने हड़ताल समाप्त करने से इन्कार किया। कहा, कार्यालय में आकर एबीवीपी के लोगों ने अभद्रता की है, इसलिए कार्रवाई जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed