फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Garbage collection ramped up due to strike by sweepers

Bareilly News: सफाईकर्मियों की हड़ताल से कूड़ा उठान धड़ाम

Thu, 02 Jan 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Garbage collection ramped up due to strike by sweepers
बरेली। घर-घर कूड़ा उठान करने वाली फर्म के कई सफाई कर्मचारी दूसरे दिन बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। लोग इंतजार करते रह गए, पर कूड़ा उठाने के लिए कर्मचारी नहीं पहुंचे। लोगों ने कूड़े के बीच ही साल का पहला दिन गुजारा। सुभाषनगर, आलमगिरीगंज, शिवाजी मार्ग, शीरा मंडी, आवास विकास काॅलोनी, सिविल लाइंस समेत कई मोहल्लों में कूड़ा डस्टबिन में रखा रह गया। 20 से अधिक वार्ड प्रभावित हुए। लोग फोन कॉल करते रह गए, पर कर्मचारी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

नगर निगम के जोन एक, दो व तीन से कूड़ा उठान की जिम्मेदारी निजी फर्म आयुषी हाईजीन के पास है। नवंबर का वेतन न मिलने से तीनों जोन के 50 से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। उन्होंने नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया। अपर नगर आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद फर्म संचालक ने वेतन डाला, लेकिन कई कर्मचारियों के खाते में बुधवार को सुबह तक धनराशि नहीं पहुंची थी। इस वजह से कर्मचारियों ने काम से इन्कार कर दिया। इसलिए दूसरे दिन भी कई वार्डों में व्यवस्था फेल रही। देर शाम तक वेतन कर्मचारियों के खाते में पहुंच गया। कर्मचारियों ने कहा कि वे बृहस्पतिवार से काम करेंगे।
विज्ञापन

निजी फर्म के कर्मचारी हैं। वेतन का नगर निगम से कोई लेना देना नहीं है। सेवा प्रभावित न हो, इसलिए फर्म संचालक से बातचीत की गई। फर्म संचालक ने वेतन दे दिया है। अगर कूड़ा कलेक्शन में कोई अड़चन आती है तो निविदा की शर्तों के अनुरूप कार्रवाई होगी। - सुनील कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed