{"_id":"6aa6fcd92c1f02ad51012b63","slug":"ganpati-arrives-today-the-pandal-is-decked-out-and-ready-bareilly-news-c-4-bly1015-966314-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आज पधारेंगे गणपति, पंडाल सजकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आज पधारेंगे गणपति, पंडाल सजकर तैयार
Mon, 14 Sep 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर में गणेश चतुर्थी को लेकर उत्साह चरम पर है। सोमवार को ब्रह्म योग में करीब 12 पंडालों में भगवान गणेश की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।
शहर के पंडालों को लाइटों और फूलों से सजाया गया है। आलमगिरीगंज पंडाल के अध्यक्ष अनिल पाटिल ने बताया कि सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार से गणपति की स्थापना होगी। बाबू राम धर्मशाला में 30वें वर्ष गणेशोत्सव होगा, जहां स्थापना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मारवाड़ी गंज स्थित राधाकृष्ण मंदिर में भी गणेश मूर्ति स्थापित होगी। कटरा के राजा और शाहबाद के राजा की अगवानी की तैयारी पूरी है। शाहबाद के राजा की मूर्ति आगरा से मंगाई गई है, जिसे धूमधाम से पंडाल लाया जाएगा। सार्वजनिक पंडालों और घरों में भी गणेश मूर्ति स्थापित होगी। शहर के प्रमुख पंडालों में तैयारियां पूरी हैं। आलमगिरीगंज और बाबू राम धर्मशाला में विशेष आयोजन होंगे। बाबू राम धर्मशाला में 30वें वर्ष गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। यहां स्थापना के बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।