{"_id":"678c18d6ead714f9b5058aec","slug":"gangster-sher-ali-jafris-assets-worth-crores-marked-bareilly-news-c-4-lko1064-563983-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गैंगस्टर शेर अली जाफरी की करोड़ों की संपत्ति चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गैंगस्टर शेर अली जाफरी की करोड़ों की संपत्ति चिह्नित
विज्ञापन
बरेली। छात्र-छात्राओं को डीफार्मा की फर्जी डिग्री बांटकर 3.70 करोड़ की ठगी के मामले में खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी पर शिकंजा कस गया है। गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद पुलिस ने शेर अली जाफरी, उसके बेटे फिरोज और पत्नी नूरजहां जाफरी की करोड़ों की संपत्ति चिह्नित की है। अब प्रशासन के सहयोग से उनको जब्त करने की तैयारी है।
शेर अली जाफरी के कई शिक्षण संस्थान हैं, जिनका विजय शर्मा की कंसल्टेंसी से करार था। गिरोह बनाकर शेर अली जाफरी फर्जी डिग्रियां बांटता रहा। डिग्रीधारकों ने जब नौकरी के लिए आवेदन किया तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जाफरी ने सीबीगंज पुलिस से सांठगांठ करके खुसरो कॉलेज की मेडिकल शाखा के प्राचार्य विश्वनाथ शर्मा को आगे कर मामले का ठीकरा विजय शर्मा पर फोड़ने की कोशिश भी की थी।
शुक्रवार को पुलिस ने शेर अली जाफरी, उसके बेटे फिरोज अली जाफरी, गुर्गे अभयपुर भोजीपुरा निवासी जाकिर, मीरगंज निवासी तारिक अल्वी, सुभाषनगर के शांति विहार निवासी विजय शर्मा और सीबीगंज निवासी विश्वनाथ शर्मा के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। अब उनकी अनैतिक कार्यों से बनाई गईं संपत्तियां चिह्नित की जा रही हैं।
विज्ञापन
इन संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी
शेर अली जाफरी के नाम पर 2.36 लाख रुपये कीमत की कार, सैदपुर हॉकिन्स मिनी बाइपास के पास खुसरो हॉस्पिटल, छह भूखंड, गांव सनैया रानी व कुंवर में 1.405 हेक्टेयर जमीन, सीबीगंज के चंदनपुर जोगियान में खुसरो मेमोरियल इंटर कॉलेज, सनैया रानी में खुसरो मेमोरियल इंटर कॉलेज, खुसरो मेमोरियल डिग्री कॉलेज, खुसरो मेमोरियल आईटीआई कॉलेज, फिरोज अली जाफरी के नाम पर 14 हजार की बाइक, शेर अली की पत्नी नूरजहां जाफरी के नाम पर 3.51 लाख की कार, 200 वर्गगज का आवासीय मकान/अस्पताल व 195 शांति बिहार में खान मार्केट, बैंक खाते में 1,86,287 रुपये हैं। इनको जब्त करने की तैयारी है। संवाद