{"_id":"6aaa21600155c098f305346f","slug":"gangster-sher-ali-jafri-trapped-in-his-own-web-teacher-sitara-also-booked-in-bareilly-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: अपने बुने जाल में फंसा गैंगस्टर शेर अली जाफरी, शिक्षिका सितारा बी पर भी रिपोर्ट दर्ज; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: अपने बुने जाल में फंसा गैंगस्टर शेर अली जाफरी, शिक्षिका सितारा बी पर भी रिपोर्ट दर्ज; जानें मामला
Wed, 16 Sep 2026 10:30 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:30 AM IST
सार
बरेली में गैंगस्टर शेर अली जाफरी और शिक्षिका सितारा बी पर सीबीगंज थाने में न्यायालय के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जाफरी और शिक्षिका पर छात्रों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप भी है।
विज्ञापन
आरोपी शेर अली जाफरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सीबीगंज में फर्जी डिग्री बांटकर करोड़ों रुपये ठगने और छात्रों का भविष्य चौपट करने के आरोपी गैंगस्टर शेर अली जाफरी अपने ही बुने जाल में फंस गया है। जाफरी और उसकी करीबी शिक्षिका सितारा बी पर न्यायालय के आदेश पर सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पहले जाफरी ने सितारा की मदद से पीड़ित छात्र पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने उस मुकदमे को जांच में गलत पाकर अंतिम आख्या लगा दी थी।
विज्ञापन
शेरगढ़ ब्यौधा निवासी केशव और शाहजहांपुर के कटरा निवासी जफर ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि उन्होंने डी फार्मा कोर्स के लिए खुसरो कॉलेज में प्रवेश लिया था। निर्धारित शुल्क भी जमा किया था। डीफार्मा कोर्स पूरा होने के बाद शेर अली जाफरी ने फर्जी डिग्री उनको थमा दी जो उसने अपने गिरोह के लोगों के साथ कॉलेज में ही छाप ली। इससे कई छात्रों का भविष्य खराब हो गया। छात्रों ने एसएसपी दफ्तर आकर एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत की थी, इसके बाद शेर अली जाफरी और उसके गुर्गों के खिलाफ सीबीगंज थाने में मुकदमे दर्ज कराए गए।
यह भी पढ़ें- यूपी: बरेली होकर चलने वाली 10 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी, पांच रूटों पर होगा संचालन
यह भी पढ़ें- यूपी: बरेली होकर चलने वाली 10 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी, पांच रूटों पर होगा संचालन
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार हो सकते हैं दोनों आरोपी
इन मामलों में शेर अली जाफरी, उसके बेटे फिरोज और कई गुर्गों को जेल जाना पड़ा था। यह मुकदमे न्यायालय में आज भी विचाराधीन हैं। जब छात्रों ने शेर अली जाफरी से अपनी फीस के रुपये लौटाने को कहा तो जाफरी ने अपने कॉलेज की अध्यापिका सितारा बी की ओर से छात्रों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस की विवेचना में मामला गलत पाया गया जिसके बाद छात्रों ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर शेर अली जाफरी व सितारा बी पर सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब पुलिस सितारा बी और शेर अली जाफरी को गिरफ्तार कर सकती है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर लिखी गई रिपोर्ट में आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई की जाएगी। शेर अली जाफरी ने पूर्व में शिक्षिका से जो रिपोर्ट छात्रों पर कराई थी उसमें आरोप निराधार पाए गए थे। अधिकांश छात्र वही थे जो जाफरी के खिलाफ पहले से दर्ज मामलों में वादी व पीड़ित थे।