फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gangster report on five including history sheeter Abid Ali

Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर आबिद अली समेत पांच पर गैंगस्टर की रिपोर्ट

Sat, 12 Jul 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gangster report on five including history sheeter Abid Ali
सीबीगंज (बरेली)। डीएम के आदेश पर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर आबिद अली व उसके परिवार के तीन लोगों समेत चार पर गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। आबिद पहले से जेल में बंद है, पुलिस ने उसके भाई व एक गुर्गे का भी चालान कर दिया।
विज्ञापन

सीबीगंज के गांव अटरिया निवासी आबिद अली पर लूट, डकैती, हत्या, रंगदारी, दबंगई आदि संगीन धाराओं के करीब 34 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। हत्या की कोशिश के एक मामले में आबिद अली पहले से जिला जेल में बंद है। सीबीगंज इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक आबिद इतना शातिर है कि वह जेल में रहने के बावजूद वहां से अपना गिरोह संचालित कर रहा था। आबिद के गिरोह में उसका बेटा सोहिल अली, भाई वाजिद अली, नासिर अली एवं गुर्गा अमीर शाह शामिल हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में उन्हें पता चला कि आबिद के गिरोह के लोग सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल कराने की फिराक में थे। यह लोग इलाके में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलते हैं। सीबीगंज थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध गैंग चार्ट बनाकर डीएम को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम से अनुमति मिलने के बाद सभी के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को आबिद के भाई वाजिद अली व गुर्गे अमीर शाह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अब आबिद के बेटे सोहिल अली और भाई नासिर अली की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed