फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gangster charges against event manager Pooja Rana murder accused

Bareilly News: इवेंट मैनेजर पूजा राना की हत्या के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

Sun, 20 Sep 2026 06:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Gangster charges against event manager Pooja Rana murder accused
बरेली। इवेंट मैनेजर पूजा राना की हत्या कर शव जंगल में दबाने के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी गिरोह बनाकर वारदात करते हैं। पूजा राना की हत्या कर उसके जेवर भी गायब कर दिए थे।
विज्ञापन

बारादरी थाने में दर्ज की गई गैंगस्टर की रिपोर्ट में बताया गया है कि गैंग लीडर हाफिजगंज के बड़ेपुरा गांव निवासी विमल कुमार है। उसके गिरोह में डेलापीर का सोहिल खान और जवाहर नगर हाफिजगंज निवासी अनिल कुमार शामिल हैं। ये तीनों मिलकर चोरी करते हैं। बारादरी के दुर्गानगर क्षेत्र में रहने वाली इवेंट मैनेजर पूजा राना 12 जनवरी को घर से निकली थीं। इसके बाद वह लापता हो गई थीं।
विज्ञापन

विमल के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट कराई गई थी। विमल की निशानदेही पर रिठौरा के जंगल में दबाया हुआ पूजा का शव बरामद किया गया था। इसके बाद मुकदमे को हत्या में तरमीम कर उसके साथी सोहिल खान और अनिल के नाम बढ़ाए गए। तीनों को कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। विवेचना में पता चला था कि घर से निकलते वक्त पूजा जेवर पहने हुए थी, जबकि शव के साथ जेवर नहीं मिले थे। मुख्य आरोपी विमल को रिमांड पर लेकर जेवर बरामद किए गए। पुलिस ने विमल और सोहिल के खिलाफ हत्या व अन्य गंभीर धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया था। अनिल के खिलाफ साक्ष्य मिटाने के आरोप में चार्जशीट लगाई थी।

वर्जन
विवेचना में स्पष्ट हुआ कि पूजा का अपहरण और उसकी हत्या जेवर गायब करने के लिए ही की गई थी। बारादरी पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी है। - शिवम आशुतोष सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed