{"_id":"6838cd30615be06e7101bd97","slug":"ganga-poly-cab-won-by-one-run-in-a-thrilling-match-bareilly-news-c-4-lko1064-651291-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोमांचक मुकाबले में गंगा पॉली कैब ने एक रन से हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोमांचक मुकाबले में गंगा पॉली कैब ने एक रन से हासिल की जीत
विज्ञापन
बरेली। डीजी इंफ्रा ग्रुप की ओर से श्रीराम मूर्ति स्मारक क्रिकेट मैदान पर आयोजित बरेली कॉरपोरेट लीग में बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें गंगा पॉली कैब व प्रो स्ट्राइकर्स ने जीत हासिल की। टूर्नामेंट में आज पहला क्वालिफायर मैच जारिया कलेक्शन व किंग्सलेयर के बीच और एलिमिनेटर शाहजेब फर्नीचर व डीजी इंफ्रा के बीच में होगा।
बृहस्पतिवार को पहले मुकाबले में इलाइट इलेवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। गंगा पॉली कैब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 154 रनों का लक्ष्य रखा। प्रियांक खंडेलवाल ने 49 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली। विक्की खान व कम्मी ने तीन-तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलाइट इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 152 रन ही बना सकी। फरहान ने 19 गेंदों पर ताबड़तोड़ 42 रनों की पारी खेली मगर वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। गंगा पॉली कैब की ओर से शिखर दयाल व प्रदीप पंडित ने दो-दो विकेट लिए। दो विकेट झटकने के लिए गंगा पॉली कैब के प्रदीप पंडित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
दूसरे मुकाबले में डीजी इंफ्रा ने पहले टॉस जीतकर निर्धारित 20 ओवरों में 156 रन बनाए। आदित्य मूर्ति ने 42 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। प्रो स्ट्राइकर्स की ओर से प्रसून ने तीन, मोहित जाट व आशुतोष ने दो-दो विकेट लिए। प्रो स्ट्राइकर्स की टीम ने 16.2 ओवर में 157 का लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया।
दिव्यांश ने 31 गेंदों में 44 और प्रसून गंगवार ने 33 गेंदों में 50 रन बनाए। डीजी इंफ्रा की ओर से आर्यन व आदित्य मूर्ति ने एक-एक विकेट लिया। 50 रनों की पारी खेलने और तीन विकेट झटकने के लिए प्रसून गंगवार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस अवसर पर शिवेंद्र चौधरी, शशांक रस्तोगी, रियाज अफरीदी, शुभम कौशिक, अतुल यादव, आरिफ हुसैन, जेपी यादव, जहीर उद्दीन आदि उपस्थित रहे। मैच के अंपायर संदीप पाल व पिंटू सिंह रहे। स्कोरिंग अनूप गुप्ता ने की। संवाद